Home Breaking News दिग्विजय के ‘थैंक्यू जर्मनी’ पर रार: सांसद कपिल सिब्बल बोले- हमें विदेशी समर्थन की जरूरत नहीं, ये हमारी लड़ाई

दिग्विजय के ‘थैंक्यू जर्मनी’ पर रार: सांसद कपिल सिब्बल बोले- हमें विदेशी समर्थन की जरूरत नहीं, ये हमारी लड़ाई

0
दिग्विजय के ‘थैंक्यू जर्मनी’ पर रार: सांसद कपिल सिब्बल बोले- हमें विदेशी समर्थन की जरूरत नहीं, ये हमारी लड़ाई

[ad_1]

दिग्विजय सिंह और कपिल सिब्बल

दिग्विजय सिंह और कपिल सिब्बल
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जर्मनी को शुक्रिया कहने वाले कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के ट्विट पर रार बढ़ गया है। अब दिग्विजय पर कांग्रेस के पूर्व नेता और सांसद कपिल सिब्बल ने निशाना साधा है। राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने शुक्रवार को कहा कि ‘हमें विदेश से समर्थन की जरूरत नहीं है। ये लड़ाई हमारी अपनी है।’ 

बता दें कि राहुल गांधी की अयोग्यता पर जर्मन विदेश मंत्रालय की ओर से टिप्पणी की गई थी। इस खबर को रीट्विट करते हुए कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने जर्मन विदेश मंत्रालय को शुक्रिया कहा था। 

जर्मनी ने क्या कहा था? 

जर्मनी के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने प्रेस ब्रीफिंग में कहा था कि हमने भारत में विपक्षी नेता राहुल गाधी के खिलाफ फैसले और उनकी संसदीय सदस्यता निलंबित किए जाने का संज्ञान लिया है। प्रवक्ता के हवाले से कहा गया कि हमारी जानकारी के मुताबिक, राहुल गांधी फैसले को चुनौती दे सकते हैं। तब ये स्पष्ट होगा कि क्या यह फैसला टिक पाएगा और क्या निलंबन का कोई आधार है? प्रवक्ता ने कहा कि जर्मनी को उम्मीद है कि न्यायिक स्वतंत्रता के मानक और मौलिक लोकतांत्रिक सिद्धांत समान रूप से राहुल गांधी के खिलाफ कार्यवाही पर लागू होंगे। 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here