[ad_1]
ये भी पढ़ें: समर सिंह 24 घंटे के अंदर होगा गिरफ्तार, थाने पहुंचे आकांक्षा दुबे के परिजनों को पुलिस का भरोसा
सीसीटीवी फुटेज की टाइमिंग पर गौर करें तो आकांक्षा के कमरे में उक्त युवक 17 मिनट तक रहा। फिर वो होटल से निकलकर अपनी कार में सवार होकर निकल जाता है। उस 17 मिनट में कमरे में क्या बातें हुई यह अब तक राज है। पुलिस ने उक्त युवक से पूछताछ कर छोड़ दिया है। बताया जाता है कि युवक आकांक्षा और इस मामले में आरोपी समर सिंह का करीबी है।
शुक्रवार को सारनाथ थाने पहुंची आकांक्षा की मां मधु दुबे ने इस पूरे प्रकरण का आरोप ही पुलिस पर गढ़ दिया। उन्होंने कहा कि शनिवार आधी रात के बाद जो युवक आकांक्षा के लेकर आया। उसके कमरे में 17 मिनट तक रहा। आखिर पुलिस ने उसे छोड़ क्यों दिया।
बीते शनिवार की रात आकांक्षा दुबे बर्थडे पार्टी में जाने की बात कह कर कैब से होटल से निकली थीं। रात 1:55 बजे के लगभग एक युवक आकांक्षा को उनके कमरे में छोड़ने गया था।
युवक लगभग 17 मिनट बाद आकांक्षा के कमरे से बाहर निकला और फिर दरवाजा नहीं खुला। रविवार सुबह आकांक्षा का शव उनके कमरे में मिला। वह अपने बेड पर बैठी हुई थीं और उनके गले पर पंखे के हुक के सहारे दुपट्टे का फंदा था।
[ad_2]
Source link