Home Breaking News Corona: दोगुनी रफ्तार से बढ़ा कोरोना, लगातार दूसरे दिन 3000 ज्यादा मामले; सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 15 हजार पार

Corona: दोगुनी रफ्तार से बढ़ा कोरोना, लगातार दूसरे दिन 3000 ज्यादा मामले; सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 15 हजार पार

0
Corona: दोगुनी रफ्तार से बढ़ा कोरोना, लगातार दूसरे दिन 3000 ज्यादा मामले; सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 15 हजार पार

[ad_1]

(सांकेतिक तस्वीर)

(सांकेतिक तस्वीर)
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देश में कोरोना संक्रमण दोगुना रफ्तार से बढ़ रहा है। बीते एक सप्ताह के दौरान रोजाना संक्रमित मिलने वाले रोगियों की संख्या अब दोगुना तक पहुंच गई है। देश में शुक्रवार के कोरोना के 3,095 संक्रमितों की पहचान की गई। यह लगातार दूसरा दिन है, जब एक दिन में सामने आए नए मामलों का आंकड़ा तीन हजार के पार पहुंचा है।

जानकारी के मुाबिक, बीते 24 घंटे में देश में कोरोना की वजह से पांच लोगों की मौत भी हुई है। इसमें गोवा-गुजरात में एक-एक और केरल में तीन मरीजों की मौत शामिल है। इसी के साथ अब तक 5.30 लाख लोगों की कोरोना की वजह से जान गई है। दैनिक सकारात्मकता 2.61 प्रतिशत दर्ज की गई, जबकि साप्ताहिक सकारात्मकता 1.91 प्रतिशत आंकी गई। देश में कोरोना के कुल मामले 4.47 करोड़ (4,47,15,786) हो गए हैं।

इससे पहले गुरुवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी थी कि देश में तीन हजार से ज्यादा लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं, जो बीते छह महीने में पहली बार हुआ था। बीते सप्ताह तक देश में औसतन 1,500 लोग रोजाना संक्रमित मिल रहे थे।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here