[ad_1]
Sanjay Manjrekar Statement: पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर को उम्मीद है कि हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस टीम आईपीएल 2022 की ट्रॉफी जीतने का आत्मविश्वास लेकर IPL 2023 सीजन की धमाकेदार शुरुआत करेगी. आईपीएल 2022 में गुजरात टाइटंस ने 10 जीत और 4 हार के साथ 20 अंक लेकर प्वाइंट्स टेबल में टॉप किया था. प्लेऑफ में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को पहले क्वालीफायर और खिताबी मुकाबले में सात विकेट के समान अंतर से हराया था और आईपीएल में अपने डेब्यू सीजन में ही खिताब जीत लिया था.
[ad_2]
Source link