Home Breaking News IPL 2023 Opening Ceremony Live: आईपीएल 2023 की ओपनिंग सेरेमनी शुरू, तमन्ना और रश्मिका करेंगी परफॉर्म

IPL 2023 Opening Ceremony Live: आईपीएल 2023 की ओपनिंग सेरेमनी शुरू, तमन्ना और रश्मिका करेंगी परफॉर्म

0
IPL 2023 Opening Ceremony Live: आईपीएल 2023 की ओपनिंग सेरेमनी शुरू, तमन्ना और रश्मिका करेंगी परफॉर्म

[ad_1]

06:01 PM, 31-Mar-2023

IPL 2023 Opening Ceremony Live: आईपीएल 2023 की ओपनिंग सेरेमनी शुरू

आईपीएल 2023 की ओपनिंग सेरेमनी शुरू हो चुकी है। मंदिरा बेटी कार्यक्रम की एंकरिंग कर रही हैं। थोड़ी देर में एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और तमन्ना भाटिया परफॉर्म करेंगी। सिंगर अरिजीत सिंह भी इस कार्यक्रम में परफॉर्म करेंगे।

05:59 PM, 31-Mar-2023

IPL 2023 Opening Ceremony Live: मैं इसका इंतजार कर रही थी- तमन्ना

तमन्ना ने उद्घाटन समारोह के बारे में पूछे जाने पर कहा- अरिजीत और रश्मिका  के साथ प्रदर्शन करने का अवसर कुछ ऐसा है जिसका मैं वास्तव में इंतजार कर रही हूं। मूवी के अलावा क्रिकेट कुछ ऐसा है जिससे हम काफी जुड़े हुए हैं। धोनी और विराट कोहली मेरे पसंदीदा खिलाड़ी हैं। वहीं, रश्मिका ने कहा- आज तक मुझे आईपीएल मैच देखने का मौका नहीं मिला, लेकिन अब जब मैं इसमें परफॉर्म करने जा रही हूं तो इसके लिए बहुत उत्साहित हूं। रश्मिका को भी धोनी और विराट काफी पसंद हैं। ओपनिंग सेरेमनी की शुरुआत आज शाम छह बजे होगी।

05:25 PM, 31-Mar-2023

IPL 2023 Opening Ceremony Live: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा समारोह

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले कार्यक्रम में तमन्ना और रश्मिका ग्लैमर का तड़का लगाएंगी और कई गानों पर परफॉर्म करेंगी। आईपीएल के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में, तमन्ना को स्टेज परफॉर्मर्स के एक ग्रुप के साथ पैर प्रैक्टिस करते हुए देखा गया, जबकि वहीं मंच पर रश्मिका भी मौजूद थीं। इन दो प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों के साथ स्टार गायक अरिजीत सिंह भी उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे। तमन्ना और रश्मिका ने इस दौरान अपने अनुभव को आईपीएल के साथ शेयर भी किया। 

05:23 PM, 31-Mar-2023

IPL 2023 Opening Ceremony Live: महिला प्रीमियर लीग में कृति-कियारा ने बिखेरा था जलवा

इससे पहले महिला प्रीमियर लीग का उद्घाटन समारोह भी जबरदस्त रहा था, जिसमें कृति सेनन और कियारा आडवाणी के अलावा एपी डिल्लों जैसे सितारों ने परफॉर्म किया था।

05:18 PM, 31-Mar-2023

IPL 2023 Opening Ceremony Live: आईपीएल 2023 की ओपनिंग सेरेमनी शुरू, तमन्ना और रश्मिका करेंगी परफॉर्म

नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आईपीएल 2023 के उद्घाटन समारोह में तमन्ना भाटिया और रस्मिका मंदाना सहित अरिजीत सिंह जैसे सितारे परफॉर्म करेंगे। आईपीएल के सोशल मीडिया हैंडल पर बताया गया है कि इस बार ओपनिंग सेरेमनी में तमन्ना और रस्मिका के अलावा अरिजीत सिंह भी परफॉर्म करेंगे।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here