Home Breaking News Kanpur Fire: हमराज मार्केट स्थित टॉवर में लगी भीषण आग, पांच कॉम्प्लेक्स तबाह…10 अरब से ज्यादा का नुकसान

Kanpur Fire: हमराज मार्केट स्थित टॉवर में लगी भीषण आग, पांच कॉम्प्लेक्स तबाह…10 अरब से ज्यादा का नुकसान

0
Kanpur Fire: हमराज मार्केट स्थित टॉवर में लगी भीषण आग, पांच कॉम्प्लेक्स तबाह…10 अरब से ज्यादा का नुकसान

[ad_1]

kanpur fire accident

kanpur fire accident
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में बांसमंडी, हमराज मार्केट के बगल में एआर टॉवर में भीषण आग लग गई। देर रात हुए हादसे में आग ने विकराल रूप ले लिया। दमकल की कई गाड़ियां मौके पर आग पर काबू पाने में जुटी हुई हैं। लगभग छह घंटे से टॉवर जल रहा है।

इस हादसे में पांच कॉम्प्लेक्स आग से तबाह हो गए हैं। एक अनुमान के मुताबिक 10 अरब से ज्यादा की क्षति हुई है। बता दें कि ये यूपी का सबसे बड़ा रेडीमेड होलसेल बाजार है। दमकल कर्मियों के द्वारा आग बुझाने का प्रयास अभी भी जारी हैं।

मौके पर कानपुर कमिश्नर मौजूद हैं। अगल-बगल के जनपदों से भी मदद ली जा रही है। पुलिस के अनुसार, हवा की वजह से आग बुझाने में दिक्कत आ रही है। एयरफोर्स, आर्मी, सीओडी, ऑर्डिनेंस की  गाड़ियां भी मौके पर आ चुकी हैं। जल्द ही आग पर काबू पाने की संभावना है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here