Home Breaking News रिपोर्ट में दावा: पैसे देकर ट्विटर ब्लू टिक खरीदने वालों के पास 100 से भी कम हैं फॉलोअर्स

रिपोर्ट में दावा: पैसे देकर ट्विटर ब्लू टिक खरीदने वालों के पास 100 से भी कम हैं फॉलोअर्स

0
रिपोर्ट में दावा: पैसे देकर ट्विटर ब्लू टिक खरीदने वालों के पास 100 से भी कम हैं फॉलोअर्स

[ad_1]

Twitter paid blue tick row Half Of Twitter Blue Subscribers Have Less Than 1000 Followers

twitter blue badge
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक अप्रैल से एलन मस्क ट्विटर के लिगेसी ब्लू चेकमार्क को हटाने जा रहे हैं यानी अब ट्विटर पर सिर्फ उसका ही अकाउंट ब्लू टिक के साथ वेरिफाइड होगा जो पैसे देगा। एलन मस्क ने कुछ महीने पहले ही पेड सर्विस ट्विटर ब्लू की शरुआत की है जिसके तहत कोई भी मासिक या वार्षिक शुल्क देकर ब्लू टिक खरीद सकता है। फ्री वाले ट्विटर ब्लू टिक को लिगेसी ब्लू टिक कहा जाता है और यह कंपनी का पहला और सबसे पुराना वेरिफिकेशन बैगेज है।

अब एक नई रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि पेड ब्लू टिक के एलन मस्क के कदम से फर्जी अकाउंट्स की संख्या मिलियन में होने वाली है। जो एलन मस्क कुछ महीने पहले तक बॉट अकाउंट्स को लेकर नाराज थे, वही एलन मस्क अब पैसे लेकर ऐसे अकाउंट्स को बढ़ावा दे रहे हैं। कई अकाउंट्स भारत में भी ऐसे ही है जो किसी बड़े बिजनेसमैन या सेलेब्रिटी के फैन अकाउंट हैं लेकिन पैसे देकर इन्होंने ब्लू टिक खरीद लिया है। ऐसे में असली और नकली में फर्क करना एक बहुत बड़ा मुश्किल काम हो गया है।

ये भी पढ़ें: Twitter Blue Tick: छीन लिए जाएंगे सभी फ्री ब्लू टिक, यूजर्स ने कहा- लेना ही था तो दिया क्यों

एलन मस्क ने कहा है कि ब्लू टिक के लिए यूजर्स को पैसे देने होंगे। जो पैसे नहीं देगा उसके अकाउंट से ब्लू टिक वापस ले लिया जाएगा, लेकिन इस बीच एक हैरान करने वाली रिपोर्ट सामने आई है। रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि जिन लोगों ने पैसे देकर ब्लू टिक लिया है, उनमें से करीब 50 फीसदी अकाउंट्स के फॉलोअर्स की संख्या 1,000 से भी कम है।

 

Twitter के कुछ पुराने और मिलियन फॉलोअर्स वाले यूजर्स ने एलन मस्क के इस कदम का विरोध भी किया है। शोधकर्ता ट्रैविस ब्राउन (Travis Brown) ने एक बड़ा दावा किया है। ब्राउन जनवरी से ट्विटर ब्लू सब्सक्रिप्शन पर नजर रख रहे हैं। उन्होंने खुलासा किया है कि ट्विटर ब्लू के सब्सक्राइबर्स की संख्या करीब 2,20,132 है और इनमें से आधे ऐसे हैं जिनके 1,000 से कम फॉलोअर्स हैं। ट्विटर ब्लू के 78,059 सब्सक्राइबर्स तो ऐसे हैं जिनके फॉलोअर्स की संख्या 100 से भी कम है, लेकिन इनके अकाउंट के साथ ब्लू टिक मौजूद है।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here