Home Breaking News Bihar: बिहार में फिर बवाल; नालंदा में 40 राउंड फायरिंग में एक की मौत, आगजनी की भी सूचना

Bihar: बिहार में फिर बवाल; नालंदा में 40 राउंड फायरिंग में एक की मौत, आगजनी की भी सूचना

0
Bihar: बिहार में फिर बवाल; नालंदा में 40 राउंड फायरिंग में एक की मौत, आगजनी की भी सूचना

[ad_1]

Bihar: Orgy continues in Nalanda; One injured each from two sides in 40 rounds of firing, building burned

नालंदा में शुक्रवार को हुई आगजनी की तस्वीर।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के नालंदा जिले में एक बार फिर हिंसा भड़क गई। जिले के बिहारशरीफ के पहाड़पुर के पास दो पक्षों में कहासुनी के बाद फायरिंग शुरू हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से 30-40 राउंड फायर किए गए। फायरिंग में दो लोगों को गोली लगी, जिसमें एक की मौत हो गई। एक धार्मिक भवन में आग लगाने की सूचना भी मिली है। जिसके बाद इलाके में तनाव और बढ़ गया है।  

दरअसल, नालंदा प्रदेश के मुख्यमंत्री नितीश कुमार का गृह जिला है। शुक्रवार को भी यहां उपद्रव, फायरिंग, तोड़फोड़ और आगजनी हुईं थी। जिस जगह ये घटनाएं हुई वहां से करीब एक किलोमीटर दूर स्थित पहाड़पुर में आज शनिवार शनिवार को हिंसा भड़क गई। पुलिस और प्रशासन की टीम हालात पर काबू करने की कोशिश में जुटे हुए हैं।  

गोली लगने से एक घायल एक की मौत

गोलीबारी में मो. ताज और गुलशन नाम के व्यक्ति को गोली है। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, रात करीब साढ़े आठ बजे गुलशन की मौत हो गई। 

इंटरनेट रहेगा बंद

शुक्रवार को भड़की हिंसा के बाद जिले में धारा 144 लागू कर दी गई थी। साथ ही इंटरनेट सेवा भी बंद कर दी गई थी। अब बिहारशरीफ में हिंसा भड़कने के बाद रविवार को इंटरनेंट सेवा बहाल किए जाने की संभावना नहीं दिख रही है।  

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here