[ad_1]
नई दिल्ली. शिखर धवन (Shikhar Dhawan) आईपीएल 2023 में नए रोल में नजर आ रहे हैं. उन्हें पंजाब किंग्स का कप्तान बनाया गया है. टीम पहले मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स से भिड़ रही है. टॉस हारकर पहले खेलते हुए पंजाब ने 5 विकेट पर 191 रन बनाए हैं. नंबर-3 पर उतरे भानुका राजपक्शे ने अर्धशतक जड़ा. वहीं कप्तान धवन ने भी महत्वपूर्ण 40 रन बनाए. इस तरह से उन्होंने विराट कोहली के बड़े रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है. वे टीम इंडिया के तीनों फॉर्मेट से बाहर चल रहे हैं. ऐसे में वे टी20 लीग में अच्छा प्रदर्शन करके वापसी करना चाहेंगे.
37 साल के शिखर धवन ने 2010 में एमएस धोनी की अगुआई में इंटरनेशनल क्रिकेट की शुरुआत की थी. पिछले दिनों बीसीसीआई ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की लिस्ट जारी की. इसमें शुभमन गिल और हार्दिक पंड्य को ग्रेड-सी से प्रमोशन मिला जबकि शिखर धवन पुराने ग्रेड-सी में ही रह गए. यानी वे दोनों जूनियर खिलाड़ियों से ग्रेड के मामले में नीचे आ गए. केकेआर के खिलाफ शिखर धवन ने भानुकार राजपक्शे के साथ अर्धशतक साझेदारी की.
94 बार 50 से अधिक रन जोड़े
आईपीएल के इतिहास की बात करें, तो शिखर धवन ने 94 बार 50 से अधिक रन की साझेदारी कर ली है. वे इस मामले में विराट कोहली के साथ संयुक्त रूप से नंबर-1 पर पहुंच गए हैं. कोहली ने 94 बार ऐसा किया है. चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व दिग्गज सुरेश रैना ने 83, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वॉर्नर ने 82 और मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने 76 बार ऐसा किया है.
शिखर धवन ने मैच में 29 गेंद पर 40 रन बनाए. 6 चौका जड़ा. वे टी20 लीग में 6 हजार से अधिक रन बना चुके हैं. उनके और कोहली के अलावा अन्य कोई खिलाड़ी ऐसा नहीं सका है. इस मैच से पहले तक तक धवन ने ओवरऑल टी20 के 318 मैच में 9 हजार से अधिक रन बनाए. 2 शतक और 66 अर्धशतक ठोका है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: IPL, IPL 2023, Shikhar dhawan, Virat Kohli
FIRST PUBLISHED : April 01, 2023, 17:19 IST
[ad_2]
Source link