[ad_1]

कांग्रेस नेता शशि थरूर।
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराने के लिए विपक्षी पार्टियों के बीच एकजुट होने को लेकर चर्चा जारी है। इसी बीच कांग्रेस नेता और लोकसभा सांसद शशि थरूर ने विपक्षी एकता को लेकर बड़ा बयान दिया है।
लोकसभा सांसद शशि थरूर ने हालिया ‘विपक्षी एकता की लहर’ का स्वागत करते हुए रविवार को कहा कि कांग्रेस हकीकत में वह आधार बनेगी, जिसके चारों ओर अन्य पार्टियां जुटेंगी। लेकिन उन्होंने जोर देकर कहा कि अगर वह पार्टी नेतृत्व में होते, तो वह इसके बारे में बात नहीं करते और 2024 के आम चुनाव में भाजपा से मुकाबला करने के लिए गठबंधन के संयोजक की भूमिका निभाने के लिए छोटे दलों में से किसी एक को प्रोत्साहित करते। गौरतलब है कि थरूर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव में मल्लिकार्जुन खरगे के खिलाफ उतरे थे।
[ad_2]
Source link