Home Sports अफगानिस्तान में जन्मे पूर्व भारतीय क्रिकेटर का निधन, फैंस की डिमांड पर जड़ते थे छक्के

अफगानिस्तान में जन्मे पूर्व भारतीय क्रिकेटर का निधन, फैंस की डिमांड पर जड़ते थे छक्के

0
अफगानिस्तान में जन्मे पूर्व भारतीय क्रिकेटर का निधन, फैंस की डिमांड पर जड़ते थे छक्के

[ad_1]

हाइलाइट्स

पूर्व भारतीय क्रिकेटर सलीम दुर्रानी का निधन
88 साल की उम्र में दुनिया को किया अलविदा

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के लिए 2 अप्रैल की सुबह दुखद खबर सामने आई है. पूर्व भारतीय ऑलराउंडर सलीम दुर्रानी (Salim Durrani) का 88 साल की उम्र में निधन हो गया. वह लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे. दुर्रानी ने भारत के लिए सिर्फ टेस्ट क्रिकेट ही खेला था. दुर्रानी की गिनती ऐसे खिलाड़ी के तौर पर होती थी, जो फैंस की डिमांड पर छक्का जड़ते थे.

सलीम दुर्रानी का जन्म अफगानिस्तान के काबुल शहर में 1934 में हुआ था. उन्होंने भारत के लिए टेस्ट 1960 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट डेब्यू था. उन्होंने आखिरी टेस्ट 1973 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था. 13 साल के करियर में दुर्रानी ने भारत के लिए कुल 27 टेस्ट खेले. इस दौरान उन्होंने 1202 रन बनाए और 78 विकेट लिए. टेस्ट में उन्होंने 1 शतक और 7 अर्धशतक जड़े थे. टेस्ट में उन्होंने 10 विकेट लेने का करनामा एक बार किया है. वहीं, 3 बार 5 विकेट लिए थे.

156km/hr vs 143km/hr की स्पीड से बॉलिंग करने वाले गेंदबाजों की भिड़त आज, कौन मारेगा बाजी? देखें रिकॉर्ड्स

घरेलू क्रिकेट का करियर
सलीम दुर्रानी ने अपने घरेलू क्रिकेट करियर की शुरुआत 1953 में की थी. सबसे पहले वह सौराष्ट्र की टीम के लिए खेले. फिर 1954 से 1956 तक गुजरात के लिए और 1956 से 1978 तक राजस्थान के लिए खेले. घरेलू क्रिकेट में भी वह बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए जाने जाते थे.

ऑक्शन में महंगा बिका तो हुआ ट्रोल, अब बेहतरीन पारी खेल दिया मुहंतोड़ जवाब, CSK होगी अगला टारगेट

अन्य उपलब्धियां

दुर्रानी पहले ऐसे क्रिकेटर थे, जिन्हें अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. इसके अलावा बीसीसीआई की तरफ से उन्हें साल 2011 में सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार दिया गया था. क्रिकेट के अलावा उन्होंने फिल्मों में भी काम किया है. उन्होंने 1973 में आई फ़िल्म ‘चरित्र’ में काम किया था.

Tags: Former Indian Cricketer, Indian cricket news, Indian Cricketers

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here