[ad_1]

हिमंत बिस्वा सरमा और अरविंद केजरीवाल
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आरोपों का असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने जवाब दिया। उन्होंने केजरीवाल के रोजगार और रहन-सहन को लेकर किए गए एक-एक दावों पर पलटवार किया। उन्होंने कहा, ‘अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उनकी सरकार ने 12 लाख नौकरियां दीं, वह सात साल में इतनी नौकरियां कैसे दे सकते हैं, जब दिल्ली में केवल 1.5 लाख नौकरियों की जगह खाली हैं? हमारी स्थिति दिल्ली वालों से अच्छी है। उन्होंने मुझे दिल्ली आने का न्यौता दिया है, लेकिन मैं कहना चाहूंगा कि मैं दिल्ली में जहां जाना चाहता हूं, वहां जाउंगा, न कि वहां जो जगह उन्होंने सुझाई है। मैं उन्हें एक पत्र लिखूंगा और अगर उनमें दम है, तो उन्हें इसका जवाब दें।
#WATCH हमारे यहां हर गांव की हालत आपके झुग्गी-झोपड़ी से अच्छी है। दिल्ली के 60% लोग नर्क में रहते हैं, असम तो स्वर्ग है। एक एक कमरे में 20-20 लोग रहते हैं। झुग्गियों में 70% लोग रहते हैं और वहां पानी भी नहीं है, असम स्वर्ग है यहां आने के बाद लोग यहां से जाएंगे ही नहीं: असम CM… https://t.co/yRcvkSkeHs pic.twitter.com/NQoa2yRlzG
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 2, 2023
उन्होंने कहा कि हमारे यहां हर गांव की हालत आपके झुग्गी-झोपड़ी से अच्छी है। दिल्ली के 60 फीसदी लोग परेशान हैं, नर्क जैसे हालात में रहने को मजबूर हैं। असम तो स्वर्ग है। दिल्ली के एक-एक कमरे में 20-20 लोग रहते हैं। झुग्गियों में 70 फीसदी लोग रहते हैं और वहां पानी भी नहीं है। असम स्वर्ग है, यहां आने के बाद लोग यहां से जाएंगे ही नहीं।
[ad_2]
Source link