Home Sports IPL 2023: क्या मुंबई इंडियंस फिर से खिताब पर जमाने जा रही है कब्जा? इतिहास तो यही दे रहा है गवाह

IPL 2023: क्या मुंबई इंडियंस फिर से खिताब पर जमाने जा रही है कब्जा? इतिहास तो यही दे रहा है गवाह

0
IPL 2023: क्या मुंबई इंडियंस फिर से खिताब पर जमाने जा रही है कब्जा? इतिहास तो यही दे रहा है गवाह

[ad_1]

हाइलाइट्स

क्या मुंबई इंडियंस फिर से खिताब पर जमाने जा रही है कब्जा?
इतिहास तो यही दे रहा है गवाह

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 16वें संस्करण का आगाज हो गया है. इसके साथ ही मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के फैंस अपनी टीम से एक और खिताब की आस लगा बैठे हैं. उनकी आस गलत भी नहीं है. क्योंकि एमआई का इतिहास भी कुछ इसी तरफ इशारा कर रहा है. एमआई ने प्रतिष्ठित लीग में करीब प्रत्येक एक साल के अंतराल पर खिताब अपने नाम किया है.

मुंबई को अपनी पांचों ट्रॉफियां रोहित शर्मा की अगुवाई में मिली हैं. फ्रेंचाइजी ने पहली बार प्रतिष्ठित खिताब को साल 2013 में अपने नाम किया. इस दौरान जहां टीम के कप्तान रोहित शर्मा थे. वहीं टीम के मुख्य कोच राइट थे. इसके बाद टीम ने दूसरी बार खिताब साल 2015 में अपने नाम किया. इस बार टीम के मुख्य कोच राइट की जगह रिकी पोंटिंग थे.

यह भी पढ़ें- हैदराबाद में बटलर ने मचाया तूफान, महज 20 गेंद में जड़ दी अर्द्धशतक, छक्के चौकों से बनाए 46 रन

एमआई को आखिरी के तीनों खिताब शर्मा की कप्तानी और महेला जयवर्धने की देख रेख में मिली है. टीम ने तीसरा खिताब साल 2017 और चौथा एवं पांचवां खिताब क्रमशः साल 2019 और 2020 में अपने नाम किया है. एमआई के इतिहास को देखते हुए उम्मीद जताई जा रही है कि 2023 की ट्रॉफी उनके झोली में जा सकती है.

Tags: IPL 2023, Mumbai indians, Rohit sharma

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here