Home Breaking News ISRO को मिली बड़ी सफलता: रीयूजेबल लॉल्च व्हीकल RLV LEX का सफल परीक्षण, जानें इसकी खासियत

ISRO को मिली बड़ी सफलता: रीयूजेबल लॉल्च व्हीकल RLV LEX का सफल परीक्षण, जानें इसकी खासियत

0
ISRO को मिली बड़ी सफलता: रीयूजेबल लॉल्च व्हीकल RLV LEX का सफल परीक्षण, जानें इसकी खासियत

[ad_1]

India successfully achieves autonomous landing of Space vehicle

RLV LEX
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) को एक बड़ी सफलता मिली है। इसरो के वैज्ञानिकों ने डीआरडीओ और भारतीय वायु सेना के साथ आज कर्नाटक के चित्रदुर्ग स्थित एरोनॉटिकल टेस्ट रेंज (एटीआर) में दोबारा प्रयोग में लाए जा सकने वाले लॉन्च व्हीकल स्वायत्त लैंडिंग मिशन (RLV LEX) का सफलतापूर्वक संचालन किया। 

ISRO के अनुसार, इस रीयूजेबल लॉन्च व्हीकल ऑटोनॉमस लैंडिग मिशन को आज सुबह कर्नाटक के चित्रदुर्ग के एटीआर से संचालित किया गया। सुबह सात बजकर 10 मिनट पर RLV ने उड़ान भरा और 7.40 बजे यह एटीआर एयर स्ट्रीप में लैंड किया। बता दें कि रीयूजेबल लॉन्च व्हीकल के सहारे रॉकेट को दोबारा लॉन्च किया जा सकता है। 

और क्या रहा खास?

  • RLV LEX को भारतीय वायुसेना के चिनुक हेलीकॉप्टर से लाया गया। 
  • इसे 4.5 किलोमीटर की ऊंचाई पर ले जाया गया और 4.6 किलोमीटर की रेंज पर छोड़ा गया। 
  • इसके छोड़ने के बाद रीयूजेबल लॉन्च व्हीकल ने धीमी गति से उड़ान भरा। इसके कुछ देर बाद वह लैंडिंग गियर के साथ खुद ही एटीआर में लैंड किया। 
  • ISRO के साथ, भारतीय वायु सेना (IAF), सेंटर फॉर मिलिट्री एयरवर्थनेस एंड सर्टिफिकेशन (CEMILAC), वैमानिकी विकास प्रतिष्ठान (ADE) और एरियल डिलीवरी रिसर्च एंड डेवलपमेंट एस्टेब्लिशमेंट (ADRDE) ने इस परीक्षण में योगदान दिया।


[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here