[ad_1]
हाइलाइट्स
आईपीएल 2023 के पहले मैच में केकेआर को मिली हार
बारिश से प्रभावित मुकाबले में पंजाब ने 7 रन से शिकस्त दी
नई दिल्ली. आक्रामकता खिलाड़ी के स्वभाव में होती है. फिर चाहे बैटर हो या बॉलर. कभी-कभी हालात के मुताबिक खेलने की स्टाइल में बदलाव करना पड़ जाता है. लेकिन क्या कोई क्रिकेटर किसी के दबाव में अपने खेल के तरीके को पूरी तरह बदल सकता है? इसका जवाब है, हां और नजीर हैं कोलकाता नाइट राइर्ड के धाकड़ कैरेबियाई ऑलराउंडर आंद्रे रसेल.
आंद्रे रसेल ने एक इंटरव्यू में बताया कि वह विकेट पर टिक कर लंबी पारी खेलने की ख्वाहिश रखते थे. हालांकि, वाइफ जैसिम लॉरा की चाहत इससे उलट थी. उसका कहना था कि मुझे आक्रामक बैटिंग करते हुए तेजी से रन बनाने चाहिए. आखिरी में हुआ भी ऐसा. वाइफ के दबाव में मुझे अपने खेलने के तरीके को बदलना पड़ा. कैरेबियाई बैटर आंद्रे रसेल का दिल मॉडल जैसिम लॉरा पर आ गया था. अमेरिका के मियामी में जन्मी लॉरा अपनी बोल्ड तस्वीरों की वजह से लोगों में खासी लोकप्रिय थीं. रसेल ने जैसिम को प्रपोज किया. जैसिम भी रसेल के खेल के तमाम कद्रदानों में से एक निकलीं. लंबे समय तक डेट करने के बाद रसेल ने 2014 में लॉरा के साथ सगाई की. रसेल चाहते थे कि साल 2015 के विश्व कप से पहले लॉरा और वह शादी कर लें ताकि लॉरा उनका गुडलक बन सकें, लेकिन ऐसा हो नहीं सका. रसेल और लॉरा की शादी 2016 में हुई.
गरीबी और नाराजगी के बीच बने क्रिकेटर
नामचीन क्रिकेटर बनने से पहले आंद्रे रसेल की जिंदगी बेहद मुश्किल थी. गरीबी में जीवन जी रहे रसेल के परिवार की मंशा थी कि वह कोई अच्छी नौकरी करें, लेकिन रसेल का दिल तो क्रिकेट के मैदान में था. मां की नाराजगी के बीच रसेल ने अपने खेल के लिए कुछ समय मांगा और मेहनत से नेशनल टीम में जगह बनाई. आंद्रे रसेल को करियर के शुरुआती दौर में प्रतिबंधित दवा के इस्तेमाल के लिए बैन भी झेलना पड़ा. आंद्रे रसेल की वाइफ जैसिम लॉरा शाहरुख खान की बहुत बड़ी फैन हैं. आईपीएल में जैसिम की किंग खान से मिलने की ख्वाहिश पूरी हुई.
मैच के बीच दीवार फांद पाकिस्तान ड्रेसिंग रूम में घुसे सौरव, बॉलर के साथ किया ऐसा, बन गया था…
कौन है स्पोर्ट्स प्रेजेंटर तनवी शाह? जानें टेनिस ग्रैंड-स्लैम से आईपीएल एंकर बनने की कहानी
केकेआर के संकटमोचक
आंद्रे रसेल का आईपीएल डेब्यू 2012 में हुआ था. लंबे अरसे से कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम में शामिल आंद्रे रसेल लीग में अब तक 99 मैच खेल चुके हैं. इस दौरान उन्होंने करीब 178 की स्ट्राइक रेट से 2070 रन बनाए हैं. ऑलराउंडर रसेल के नाम आईपीएल में 89 विकेट भी दर्ज हैं. तूफानी बैटिंग के लिए मशहूर आंद्रे रसेल केकेआर के संकटमोचक हैं. आईपीएल 2023 के पहले मैच में केकेआर को पंजाब से शिकस्त झेलनी पड़ी. इस मुकाबले में आंद्रे रसेल ने बॉलिंग तो नहीं की, लेकिन उन्होंने बल्ले से कहर जरूर बरपाया. रसेल ने पंजाब के खिलाफ 19 गेंदों पर 3 चौके और 2 छक्के ठोक 35 रन बनाए.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Andre Russell, IPL 2023, Kolkata Knight Riders
FIRST PUBLISHED : April 02, 2023, 13:25 IST
[ad_2]
Source link