[ad_1]

पीएम नरेंद्र मोदी और कपिल सिब्बल
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छवि बिगाड़ने की साजिश करने वाले बयान पर सांसद कपिल सिब्बल ने टिप्पणी की है। सिब्बल ने पीएम मोदी को टैग करते हुए कहा कि आप ऐसे लोगों, संस्थानों और देश का नाम बताएं जो आपकी छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। उनपर हम केस करेंगे।
Modi ji’s charge :
” They have given a contract to..people…some within the country and some..,outside the country to dig Modi’s grave”
Please let us know the names of these:
1) individuals
2) institutions or
3) countries
This cannot be a state secret. Let us prosecute them
— Kapil Sibal (@KapilSibal) April 2, 2023
पीएम मोदी ने क्या कहा था?
दरअसल, भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद पीएम मोदी ने विरोधियों पर हमला बोला था। इस दौरान उन्होंने कहा था, ‘कुछ लोगों ने ये संकल्प लिया है कि- मोदी की छवि को धूमिल करके रहेंगे। इसके लिए इन लोगों ने अलग-अलग लोगों को सुपारी दे रखी है। इनका साथ देने के लिए कुछ लोग देश में और कुछ देश के बाहर बैठकर भी काम कर रहे हैं। यह लोग लगातार कोशिश करते रहे हैं कि किसी तरफ मोदी की छवि को धूमिल कर दें। लेकिन आज भारत के गरीब, मध्य वर्ग, आदिवासी, दलित पिछले, हर भारतीय मोदी का सुरक्षा कवच बना हुआ है। इसलिए यह लोग बौखला गए हैं। नए नए पैतरे अपना रहे है।’
[ad_2]
Source link