[ad_1]

हुगली में आगजनी और हिंसा।
– फोटो : ANI
विस्तार
पश्चिम बंगाल के हुगली में आगजनी और हिंसा की खबरें आ रही हैं। जानकारी के मुताबिक, हुबली के रिशरा में रामनवमी की शोभायात्रा के दौरान हिंसा भड़की है। यह भी बताया जा रहा है कि भाजपा नेता दिलीप घोष के काफिले पर पत्थरबाजी भी की गई है। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने बताया कि शोभा यात्रा के दौरान महिलाओं और बच्चों पर पथराव किया गया। हावड़ा हिंसा के बाद भी राज्य सरकार कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। पथराव किया जा रहा है और वाहनों में तोड़फोड़ की जा रही है।
#WATCH| West Bengal: Arson & violence erupt in Hooghly during Ram Navami Shobhayatra at Rishra pic.twitter.com/JsxXOEAolH
— ANI (@ANI) April 2, 2023
इससे पहले 30 मार्च को राम नवमी के अवसर पर शोभा यात्रा के दौरान पश्चिम बंगाल के हावड़ा में हिंसा भड़क गई थी। जिसमें दो समुदाय आमने सामने आ गए थे और जमकर पत्थरबाजी और आगजनी हुई थी। इसके अगले दिन यानी 31 मार्च को भी हावड़ा से हिंसा की खबरें आई थीं। इस दौरान हावड़ा के शिवपुर में पथराव हुआ था।
[ad_2]
Source link