Home Sports कौन हैं नेहल वढेरा? डेब्यू मैच में बने ‘हिटमैन’, 101 मीटर का लंबा छक्का जड़कर लूट ली महफिल

कौन हैं नेहल वढेरा? डेब्यू मैच में बने ‘हिटमैन’, 101 मीटर का लंबा छक्का जड़कर लूट ली महफिल

0
कौन हैं नेहल वढेरा? डेब्यू मैच में बने ‘हिटमैन’, 101 मीटर का लंबा छक्का जड़कर लूट ली महफिल

[ad_1]

हाइलाइट्स

22 साल के नेहल वढेरा ने 2 गेंद पर जड़े लगातार 2 सिक्स
आरसीबी के खिलाफ नेहल ने अपनी तूफानी बैटिंग से किया प्रभावित

नई दिल्ली. रिकॉर्ड 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस टीम को आईपीएल 2023 के पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा है. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने मुंबई इंडियंस (RCB vs MI) को 8 विकेट से हराकर अपने अभियान की शुरुआत जीत से की है. इस मैच में जीत बेशक आरसीबी की हुई हो लेकिन सुर्खियां बटोरी मुंबई इंडियंस के 22 साल के युवा बैटर ने. इस टैलेंटेड बैटर का नाम है नेहल वढेरा (Nehal Wadhera) जिसने कर्ण शर्मा की दो गेंदों पर लगातार 2 छक्के जड़ककर पूरी बैंगलोर में पूरी महफिल लूट ली.

लेफ्ट हैंड बैटर नेहल वढेरा उस समय क्रीज पर आए जब मुंबई इंडियंस टीम को 48 रन के कुल स्कोर पर 4 झटके लग चुके थे. इसके बाद तिलक वर्मा के साथ नेहल वढ़ेरा ने मोर्चा संभाला जो अपना डेब्यू आईपीएल मैच खेल रहे थे. नेहल ने बेशक छोटी पारी खेली लेकिन इस दौरान उन्होंने अपनी बैटिंग स्किल से सभी को दीवाना बना दिया. घरेलू क्रिकेट में टॉप ऑर्डर में बैटिंग करने वाले नेहल ने 13 गेंदों पर 21 रन की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 1 चौका और 2 छक्के जड़े. उनका एक छक्का 101 मीटर दूर जाकर गिरा.

यह भी पढ़ें:वह क्रिकेट छोड़ देगा… 90 प्रतिशत पाकिस्तानी क्रिकेटर क्यों बन जाते हैं साइको? राशिद लतीफ ने पीसीबी को सुनाई खरी खरी

विराट कोहली ने दिखाया बड़ा दिल… मैच के बाद तिलक वर्मा और नेहल वढेरा को दिया ‘ज्ञान’

नेहल वढेरा ने कर्ण शर्मा की गेंद पर लगातार 2 छक्के जड़े
नेहल वढेरा ने मुंबई इंडियंस की पारी के 14वें ओवर की तीसरी और चौथी गेंद पर लगातार दो छक्के जड़े. यह ओवर अनुभवी कर्ण शर्मा (Karn Sharma) कर रहे थे. नेहल ने जो दूसरा छक्का लगाया वह गेंद स्टेडियम की छत पर जाकर गिरी. नेहल की आतिशी पारी को देखकर लोग अब यह जानने को उत्सुक हैं कि आखिर कौन है 22 साल का यह युवा जिसने डेब्यू मैच में हिटमैन की तरह शॉट लगाए.

नेहल वढेरा का क्रिकेट करियर
4 सितंबर 2000 को लुधियाना में जन्मे नेहल वढेरा को मुंबई इंडियंस ने खिलाड़ियों की नीलामी में 20 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा था. आरसीबी के खिलाफ मुकाबले से पहले वह एक भी पेशेवर मैच नहीं खेले थे. उन्होंने इसी साल (2023) पंजाब की ओर से रणजी ट्रॉफी से अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत की. 5 फर्स्ट क्लास मैचों में नेहल ने अभी तक 376 रन बनाए हैं जिसमें 2 शतक शामिल है. इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 214 रन रहा है. गुजरात के खिलाफ नेहल ने 123 रन की आक्रामक पारी खेली थी जबकि मध्य प्रदेश के खिलाफ 214 रन बनाए. नेहल वही खिलाड़ी हैं जिन्होंने भारत की अंडर-19 टीम की ओर से अपने पहले ही मैच में श्रीलंका के खिलाफ 81 रन बनाए थे.

Tags: IPL 2023, RCB vs MI

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here