Home Breaking News गांवों के लिए सात समंदर पार से लौटी एना की कहानी, सीमा बिस्वास का मिला दमदार साथ

गांवों के लिए सात समंदर पार से लौटी एना की कहानी, सीमा बिस्वास का मिला दमदार साथ

0
गांवों के लिए सात समंदर पार से लौटी एना की कहानी, सीमा बिस्वास का मिला दमदार साथ

[ad_1]

असल कहानियों से प्रेरित और सामाजिक व्यंग्य से भरपूर फिल्म ‘सर मैडम सरपंच’ 14 अप्रैल को रिलीज होने जा रही है। राष्ट्रीय पुरस्कर विजेता अभिनेत्री सीमा बिस्वास की अद्भुत अदाकारी का दम इसके ट्रेलर में ही देखने को मिल रहा है। फिल्म को बनाया भी नेशनल अवार्ड विनर प्रवीण मोरछले ने हैं। फिल्म की मुख्य अदाकारा एरियाना सजनानी अपनी इस फिल्म के सिलसिले में इन दिनों देश की उन महिला सरपंचों से मुलाकात करने निकली हैं जिन्होंने अपना अच्छा खासा करियर छोड़कर गांवों की साज संभाल करने का बीड़ा उठाया है।



जानकारी के मुताबिक ‘सर मैडम सरपंच’ उन भारतीय लड़कियों की अविश्वसनीय कहानियों पर आधारित है, जो उच्च अध्ययन के लिए विदेश चली गईं और फिर अपने गांवों की सरपंच बनने के लिए घर लौटीं। फ्रांस में आयोजित वेसौल इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ एशियन सिनेमाज में ये फिल्म इनाल्को जूरी अवार्ड जीत चुकी है। 

Bollywood: पंजाब फिल्म इंडस्ट्री के इन फेमस कलाकारों ने बॉलीवुड में आजमाया अपना हाथ, कोई हुआ फ्लॉप तो कोई हिट



फिल्म में एरियाना का किरदार एना, एक भारतीय लड़की का किरदार है जो अमेरिका में पली-बढ़ी है और मध्य भारत के अपने पैतृक गांव में एक पुस्तकालय शुरू करने के लिए लौटती है। उसके इरादे, राजनीति और ब्यूरोक्रेसी में हो रहे हलचलों में तूफान लाना है।  एना ग्राम सभा चुनावों के लिए खड़ी होती है और गांव की महिलाओं के साथ मिलकर अच्छी तरह से स्थापित सामाजिक-राजनीतिक व्यवस्था का मुकाबला करने के लिए तैयार होती है।

Chengiz Trailer: बॉक्स ऑफिस पर सलमान खान से भिड़ने आ रहा ‘चंगेज’, दिलचस्प मुकाबले पर पढ़िए रोचक खुलासा


फिल्म के निर्देशक मोरछले कहते हैं, “यह दिलचस्प है कि एक भारतीय व्यंग्य फिल्म ने यूरोप में एक प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय समारोह में एक विशेष जूरी पुरस्कार जीता। दर्शकों को अपनी दुनिया से बहुत दूर की घटनाओं पर हंसते हुए देखना आश्चर्यजनक था लेकिन ये फिर भी एक सहानुभूतिपूर्ण हौसला अफजाई रही। हास्य फिल्मों को दुनिया के मंच पर कम ही आमंत्रित किया जाता है और फिर, इसे इतनी अच्छी तरह से सराहा जाना इसे और भी खास बना देता है।”

Shannon K: विवेक शर्मा की फिल्म से होगा कुमार शानू की बिटिया का एक्टिंग डेब्यू, पोस्टर रिलीज पर कही दिल की बात


[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here