Home Breaking News बहादुरगढ़ में चार श्रमिकों की मौत: सेफ्टी टैंक की जहरीली गैस की चपेट में आए, एक दूसरे को बचाते समय हुआ हादसा

बहादुरगढ़ में चार श्रमिकों की मौत: सेफ्टी टैंक की जहरीली गैस की चपेट में आए, एक दूसरे को बचाते समय हुआ हादसा

0
बहादुरगढ़ में चार श्रमिकों की मौत: सेफ्टी टैंक की जहरीली गैस की चपेट में आए, एक दूसरे को बचाते समय हुआ हादसा

[ad_1]

Four laborers died in Bahadurgarh, grip of poisonous gas from safety tank

death demo
– फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बहादुरगढ़ में जहरीली गैस की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब श्रमिक सेफ्टी टैंक में पानी निकासी का पाइप लगा रहे थे। मृतकों में दीपक, महेंद्र, सतीश और एक अन्य व्यक्ति शामिल है। मामला बहागुरगढ़ के जाखोदा गांव का बताया जा रहा था। बताया जा रहा है कि मृतक महेंद्र चिनाई मिस्त्री का काम करता था। वहीं मरने वालों में सतीश और एक अन्य प्रवासी मजदूर हैं। वहीं मृतक दीपक बहादुरगढ़ के जसौरखेड़ी गांव का रहने वाला था।

मिली जानकारी के अनुसार दीपक ने जाखोदा गांव में किराए के कमरे बना रखे हैं। बताया जा रहा है कि पहले महेंद्र पाइप लगाने के लिए सेफ्टी टैंक में उतरा था। जहां महेंद्र को बेहोश होते देख बचाने के लिए दीपक टैंक में उतरा था। जिसके बाद दीपक और महेंद्र को बचाने के लिए बाकी दोनों भी उतरे थे। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए बहादुरगढ़ के सामान्य अस्पताल रखा दिया है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here