[ad_1]
नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग के नए सीजन की शुरुआत नए अंदाज में हुई है. टूर्नामेंट का रोमांच हर किसी के सिर चढ़ कर बोल रहा है. क्रिकेट फैंस को इस बार लाइव स्ट्रीमिंग का अलग ही मजा मिल रहा है. IPL 2023 की लाइव स्ट्रीमिंग के अधिकार इस बार वायकॉम-18 (Viacom18) के स्वामित्व वाली जियो सिनेमा (JioCinema) को मिले हैं.
टूर्नामेंट का पहले हफ्ते में ही जियो सिनेमा पर स्ट्रीमिंग का मजा जमकर उठाया गया. महज 3 दिन में ही जियो सिनेमा को मैच के दौरान 147 करोड़ वीडियो व्यूज मिले हैं. इस बार की टू्र्नामेंट का खास आकर्षण भोजपूरी कमेंट्री है. 12 क्षेतिय भाषा में आईपीएल के 16वें सीजन की स्ट्रीमिंग की जा रही है. जियो सिनेमा ने पहली बार भोजपुरी, पंजाबी, उड़िया और गुजराती में आईपीएल जैसे दुनियाभर में पॉपुलर टूर्नामेंट की मुफ्त स्ट्रीमिंग उपलब्ध कराई है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: IPL 2023
FIRST PUBLISHED : April 03, 2023, 21:16 IST
[ad_2]
Source link