Home Breaking News Maharashtra: उद्धव की पीएम मोदी को चुनौती, बोले- सावरकर के ‘अखंड भारत’ के सपने को पूरा करके दिखाएं

Maharashtra: उद्धव की पीएम मोदी को चुनौती, बोले- सावरकर के ‘अखंड भारत’ के सपने को पूरा करके दिखाएं

0
Maharashtra: उद्धव की पीएम मोदी को चुनौती, बोले- सावरकर के ‘अखंड भारत’ के सपने को पूरा करके दिखाएं

[ad_1]

Uddhav dares PM Modi BJP to fulfil Savarkar dream of Akhand Bharat in mva rally

उद्धव ठाकरे
– फोटो : Social Media

विस्तार

एक समय छोटे भाई और बड़े भाई की भूमिका में रहे शिवसेना और भाजपा एक दूसरे के ऊपर खूब निशाना साध रहे हैं। महाराष्ट्र में हुई एमवीए रैली में शिवसेना (यूबीटी) के मुखिया उद्धव ठाकरे ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर कड़ा हमला किया। उन्होंने कहा कि पीएम और भाजपा हिंदुत्व विचारक दिवंगत वी.डी. सावरकर के “अखंड भारत” के सपने को पूरा करके दिखाएं। इसके लिए मैं उन्हें चुनौती देता हूं।

छत्रपति संभाजी नगर में साम्प्रदायिक हिंसा के कुछ दिन बाद महा विकास आघाड़ी (एमवीए) की पहली रैली को संबोधित करते हुए उद्धव ठाकरे ने ‘सावरकर गौरव यात्रा’ को लेकर भाजपा और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर निशाना साधते हुए कहा कि पवित्र भगवा (ध्वज) उनके हाथों में अच्छा नहीं लगता।

उद्धव ठाकरे ने सवाल किया कि सावरकर ने देश की स्वतंत्रता के लिए कठोर कारावास और कठिनाइयां झेलीं, न कि मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए। क्या आप सावरकर के ‘अखंड भारत’ के सपने को पूरा करेंगे?’’ एमवीए में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे), राकांपा और कांग्रेस शामिल हैं। उद्धव ठाकरे ने पीएम मोदी की शैक्षिक डिग्रियों के मुद्दे पर भी निशाना साधा।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here