Home Breaking News Maharashtra: महाराष्ट्र में पालघर जैसी हिंसा टली, बच्चा चोर समझकर ग्रामीणों ने दो साधुओं को घेरा

Maharashtra: महाराष्ट्र में पालघर जैसी हिंसा टली, बच्चा चोर समझकर ग्रामीणों ने दो साधुओं को घेरा

0
Maharashtra: महाराष्ट्र में पालघर जैसी हिंसा टली, बच्चा चोर समझकर ग्रामीणों ने दो साधुओं को घेरा

[ad_1]

Palghar like violence averted in Maharashtra, villagers surrounded two sadhus thinking they were child lifter

महाराष्ट्र पुलिस
– फोटो : PTI

विस्तार

महाराष्ट्र के पालघर जिले में दो साधुओं को लोगों ने बच्चा पकड़ने वाला समझ लिया, जिसके बाद हिंसा की स्थिती हो गई। पुलिस ने सही समय पर पहुंचकर मामले को संभाल लिया। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पालघर के ग्रामीण पुलिस अधीक्षक बालासाहेब पाटिल ने बताया कि रविवार सुबह करीब 11.30 बजे वनगांव थाना क्षेत्र के चंद्रनगर गांव में दो साधु को लोगों ने देखा। उन्होंने समझा कि ये लोग बच्चा चुराने आए हैं। कुछ ही समय में भीड़ जमा हो गई। स्थिती को बिगड़ते हुए देखकर एक ग्रामीण ने पुलिस को फोन कर जानकारी दी। 

भीख मांगने का करते हैं काम

पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई और ग्रामीणों को शांत कराया। बाद में दोनों साधुओं को पुलिस स्टेशन ले जाया गया और उनसे पूछताछ की। दोनों ने बताया कि वह यवतमाल जिले के रहने वाले हैं। भीख मांगने के लिए अलग-अलग जाते हैं। 

जनसंवाद पहल से टली हिंसा

बता दें, अप्रैल 2020 में जिले के गढ़चिंचल गांव में लिंचिंग के बाद जनसंवाद पहल शुरू की गई थी। इसी के कारण आज इस हिंसा को टाला जा सका। दरअसल, इस पहल के तहत पुलिसकर्मी गांवों का दौरा कर स्थानीय लोगों से बातचीत करते हैं। अधिकारी ने बताया कि प्रत्येक गांव में एक पुलिसकर्मी भी तैनात किया है जो स्थानीय लोगों के साथ बातचीत करता है और मौके पर ही उनकी कई समस्याओं को हल करता है। कुछ मामलों को उच्चाधिकारियों के पास भेजा जाता है। 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here