Home Sports Podcast: IPL का हुआ रंगारंग शुभारंभ, गुजरात ने लगाई ‘जीत की हैट्रिक’, 74 मुकाबलों के बाद होगा चैंपियन का फैसला – Podcast Colorful start of IPL Gujarat hits hat trick of victory champion will be decided after 74 matches

Podcast: IPL का हुआ रंगारंग शुभारंभ, गुजरात ने लगाई ‘जीत की हैट्रिक’, 74 मुकाबलों के बाद होगा चैंपियन का फैसला – Podcast Colorful start of IPL Gujarat hits hat trick of victory champion will be decided after 74 matches

0
Podcast: IPL का हुआ रंगारंग शुभारंभ, गुजरात ने लगाई ‘जीत की हैट्रिक’, 74 मुकाबलों के बाद होगा चैंपियन का फैसला – Podcast Colorful start of IPL Gujarat hits hat trick of victory champion will be decided after 74 matches

[ad_1]

नमस्कार, न्यूज़18 हिन्दी पाॅडकास्ट के वीकली स्पोर्ट्स बुलेटिन के साथ हाज़िर है नवीन श्रीवास्तव.-विश्व की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग आईपीएल के 16वें संस्करण का रंगारंग शुभारंभ शुक्रवार की शाम हुआ. तक से लेकर रविवार तक खेले गए  पांच मैचों को देखकर यह सहज ही अनुमान लगाया जा सकता है कि यह आईपीएल भी खिताबी मुकाबले तक का सफ़र तय करते-करते रोमांच को किस मुकाम तक पहुंचाएगा. न्यूज़ 18 हिन्दी पाॅडकास्ट के इस अंक में हम रविवार तक खेले गए मैचों की बात तो करेंगे ही, लेकिन  पहले थोड़ी  चर्चा टाटा आईपीएल 2023 के रंगारंग उद्घाटन समारोह की.

दुनिया के सबसे भव्य स्टेडियम में शुमार नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में इंद्रधनुषी छटा बिखरते और संगीत की मदमस्त कर देने वाली स्वर लहरियों के बीच संपन्न हुए मनमोहक उद्घाटन समारोह में पार्श्व गायक अरिजीत सिंह, अभिनेत्री तमन्ना भाटिया और रश्मिका मंधाना की प्रस्तुतियों ने स्टेडियम में मौजूद एक लाख से अधिक क्रिकेट दीवानों को मंत्रमुग्ध कर दिया. इस मौके पर बीसीसीआई के अध्यक्ष रोजर बिन्नी, सचिव जय शाह और आईपीएल के चेयरमैन अरुण धूमल मौजूद थे. 28 मई तक चलने वाले आईपीएल 2023 में दस टीमों के बीच खेले जाने वाले 74 मुकाबलों के बाद होगा चैंपियन का फैसला. इन रोमांचक मैचों के बारे में हम आप से करेंगे बात, होगी की विस्तार से चर्चा.

अब बात उद्घाटन मैच की, जहां डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटन्स ने चार बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को पांच विकेट से हराकर चेन्नई पर जीत की हैट्रिक लगाई. इस मैच में प्लेयर आफ द मैच रहे राशिद ख़ान. इस  मुकाबले में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने 7 विकेट पर 178 रन बनाए. ओपनर रुतुराज गायकवाड़ ने मात्र 50 गेदों में 92 रनों की तूफानी पारी खेली. गुजरात की ओर से मोहम्मद शमी, राशिद ख़ान और अल्ज़ारी जोसेफ ने 2-2 विकेट लिए, लेकिन इन तीनों ही गेंदबाज़ों में दाएं हाथ के लेग ब्रेक गुगली गेंदबाज राशिद न सिर्फ सबसे किफायती किस्म के गेंदबाज रहे. बल्कि उन्होंने मोईन अली के अलावा  बेन स्टोक्स जैसे दिग्गज और खतरनाक बल्लेबाज़ को पैवेलियन का रास्ता दिखाया.

निर्णायक समय पर हरफनमौला खिलाड़ी राशिद ख़ान ने बल्ले से भी अपने हाथ दिखाते हुए टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. जीत के लिए  मिले 179 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही गुजरात के लिए सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने धुआंधार 63 रनों की शानदार पारी खेल कर जीत की नींव तो रख दी, लेकिन  मैच के अंतिम व निर्णायक मोड़ पर  राशिद ने 3 गेंद में एक चैका और एक छक्का जड़ कर अपनी टीम को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. वैसे यहां जीत दिलाने में चोटिल खिलाड़ी केन विलियम्स की जगह इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में इस्तेमाल किए गए साई सुदर्शन और राहुल तेवतिया के योगदान को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. साई सुदर्शन ने 17 गेंदों में 22 रन बनाए तो तेवतिया 14 गेंदों में 15 रन बनाकर नाबाद लौटे.

मोहाली में शनिवार को खेला गया टाटा आईपीएल 2023 का दूसरा मैच डकवर्थ लुईस नियम के तहत पंजाब किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स से 7 रन से जीता. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट पर 191 रन बनाए. भानुका राजपक्षे ने 50 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. कोलकाता की ओर से  टिम साउदी दो विकेट लेकर सबसे कामयाब गेंदबाज रहे. जीत के लिए मिले 192 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए जब बारिश के कारण खेल रुका और दोबारा शुरू नहीं हो सका, उस समय कोलकाता नाइट राइडर्स का स्कोर 16 ओवरों में सात विकेट पर 146 रन था. यहां मैच का फैसला डीएलएस मैथर्ड से हुआ, जिसमें ये मुकाबला सात रन से पंजाब के पक्ष में रहा.  पंजाब किंग्स को जीत दिलाने में  बाएं हाथ के सीम गेंदबाज़ अर्शदीप सिंह का शानदार योगदान रहा. अर्शदीप सिंह ज़बर्दस्त लय में गेंदबाजी करते नजर आए और वे तीन विकेट चटकाकर प्लेयर ऑफ द मैच बने.

प्लेयर ऑफ द मैच मार्क वुड पांच विकेट की घातक गेंदबाजी के चलते लखनऊ सुपर जायंट्स ने दिल्ली कैपिटल्स पर 50 रनों से आसान जीत दर्ज की. लखनऊ में शनिवार को खेले गए आईपीएल 2023 के तीसरे मैच में जीत के लिए मिले 194 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की टीम निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट पर 143 रन ही बना सकी. कप्तान डेविड वॉर्नर ने सर्वाधिक 56 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली. लखनऊ सुपर जायंट्स के मार्क वुड ने मात्र 14 रन देकर 5 विकेट झटके. इसके पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए लखनऊ ने 6 विकेट पर 193 रनों का एक चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया. सलामी बल्लेबाज काइल मेयर्स ने मात्र 38 गेदों में 73 रनों की धुआंधार पारी खेली. दिल्ली की ओर से खलील अहमद और चेतन साकरिया ने 2-2 विकेट लिए.

आईपीएल 2023 के तहत सुपर संडे के दिन खेले गए दोनों मुकाबले एकतरफा रहे. जहां राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स  हैदराबाद को उसी के घरेलू मैदान पर 72 रनों से हराकर इस आईपीएल सत्र में ज़ोरदार शुरुआत की तो वही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपने घरेलू मैदान का भरपूर फ़ायदा उठाते हुए पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी.            

हैदराबाद में रविवार को खेले गए पहले मुकाबले में राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 निर्धारित ओवरों में पांच विकेट पर 203 रनों का एक बड़ा स्कोर बनाया. इस के साथ इस आईपीएल में 200 रन पार करने वाली वह पहली टीम बनी.  राजस्थान की ओर से पहले विकेट के लिए यशस्वी जयसवाल और जाॅस बटलर में 85 रनों की साझेदारी कर टीम को शानदार शुरूआत दी. राजस्थान के पहले तीनों बल्लेबाज़ों ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं. यशस्वी जयसवाल ने 37 गेंदों में 54, जॉस बटलर ने मात्र 22 गेंदों में 54 और कप्तान संजू सैमसंग ने 32 गेंदों में 55 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारियां खेलीं. सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से फ़ज़लहक़ फारूक़ी और टी नटराजन ने दो-दो विकेट लिए. 

जीत के लिए मिले 204 रनों के लक्ष्य के जवाब में हैदराबाद की टीम राजस्थान के फिरकी गेंदबाजों के समक्ष 8 विकेट पर 131 रन ही बना सकी.  अब्दुल समद सबसे अधिक 32 रन बनाकर नाबाद रहे. राजस्थान की ओर से युजवेंद्र चहल  ने मात्र 17 रन देकर 4 विकेट चटकाए. जॉस बटलर को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया.

बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रविवार को खेले गए दिन के दूसरे  मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 7 विकेट पर 171 रन बनाए.  मुंबई की ओर से  तिलक वर्मा ने विपरीत परिस्थितियों में मात्र 46 गेंदों में 84 रनों की जबरदस्त पारी खेलकर मुंबई को 171 रनों के एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया. जीत के लिए मिले 172 रनों के लक्ष्य का जवाब देते हुए बेंगलुरु के दोनों सलामी बल्लेबाज़ों विराट कोहली और कप्तान फाफ डुप्लेसिस बहुत ही जबरदस्त लय में नजर आए.  

दोनों ने मुंबई के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी साझेदारी कर पहले विकेट के लिए 148 रन जोड़े. इस पार्टनरशिप ने मैच को लगभग एकतरफा बना दिया.  डुप्लेसिस ने  ं71 रनों की धुआंधार अर्धशतकीय पारी खेली. उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया. उधर विराट कोहली शानदार 82 रन बनाकर नाबाद रहे. इस अर्धशतकीय पारी के साथ ही विराट कोहली भारत के पहले बल्लेबाज़ हैं जिन्होंने आईपीएल के इतिहास में 50 बार 50 या 50 से अधिक का स्कोर बनाया है.  आईपीएल में सबसे ज्यादा 50 से अधिक स्कोर करने का रिकॉर्ड डेविड वॉर्नर के नाम है.

युजवेंद्र चहल ने भी आईपीएल 2023 में धमाकेदार शुरूआत की है. चहल ने इस आईपीएल के पहले ही मैच में 4 विकेट लेकर टी20 क्रिकेट में 300 विकेट लेने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. ये कारनामा करने वाले वे पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं. वहीं, आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में वह तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं. युजवेंद्र ने अब तक आईपीएल में 169 विकेट चटकाए हैं.

न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच तीन टी-20 मैचों की सीरीज का पहला रोमांचक मुकाबला टाई रहा. ऑकलैंड में खेले गए पहले मैच में श्रीलंका ने सुपर ओवर में जीत दर्ज कर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली. इस मुकाबले में दोनों ही टीमों ने 196-196 रन बनाए. टाई के बाद सुपर ओवर में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 2 विकेट पर सिर्फ 8 रन बनाए. श्रीलंका ने तीसरी गेंद पर ही लक्ष्य हासिल कर लिया.  

दो बार की ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु मैड्रिक स्पेन मास्टर्स के खिताबी मुकाबले में आसानी से हार गईं. दूसरी वरीयता प्राप्त सिंधु को पांचवीं वरीयता प्राप्त ग्रेगोरिया मरिस्जा तुनजुंग ने 21-8 और 21-8 से पराजित किया.

और अंत में, मयामी ओपन चैंपियनशिप का महिला एकल खिताब चेक रिपब्लिक की पेन्ना क्वितोवा ने जीत लिया है. रविवार को खेले गए खिताबी मुकाबले में क्वितोवा ने कजाकिस्तान की एरिना रायबकिना  को सीधे सीधे सेटों में 7-6 और 6-2 से शिकस्त दी. न्यूज़ 18 हिन्दी पाॅडकास्ट के साप्ताहिक स्पेशल स्पोर्ट्स बुलेटिन में आज इतना ही.  ताजतरीन खेल खबरों  के साथ हम फिर हाज़िर होंगे. तब के लिए नवीन श्रीवास्तव को इजाज़त दीजिए. नमस्कार.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here