Home Breaking News Weather Updates: मंगलवार तड़के दिल्ली-एनसीआर में हुई जोरदार बारिश, मौसम हुआ सर्द

Weather Updates: मंगलवार तड़के दिल्ली-एनसीआर में हुई जोरदार बारिश, मौसम हुआ सर्द

0
Weather Updates: मंगलवार तड़के दिल्ली-एनसीआर में हुई जोरदार बारिश, मौसम हुआ सर्द

[ad_1]

Weather In Delhi NCR Heavy rain in Delhi-NCR

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश
– फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली- एनसीआर में मंगलवार तड़के जोरदार बारिश हुई। गरज चमक के साथ हुई बारिश की वजह से मौसम सर्द हो गया। दिल्ली-एनसीआर का मौसम पिछले कुछ दिनों से लगातार अपने तेवर बदल रहा है। यह सिलसिला सोमवार को भी जारी रहा। दोपहर तक धूप खिलने से जहां लोगों को गर्मी का अहसास हुआ, वहीं शाम होते-होते एक बार फिर मौसम बदल गया। 

            

इससे पहले मौसम विभाग ने अप्रैल महीने की शुरुआत सुहावने मौसम के साथ होने की संभावना जताई थी। बारिश के असर के चलते ऐसा हुआ भी। साथ ही कहा था कि चार अप्रैल तक अधिकतम तापमान 28 से 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15-16 डिग्री के बीच बना रहेगा। अमूमन एक अप्रैल से पांच अप्रैल तक अधिकतम तापमान 33.5 और न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज होता है।

 

अगले 2 घंटों के दौरान पूरी दिल्ली और एनसीआर, गन्नौर, महम, तोशाम, रोहतक, भिवानी (हरियाणा) बड़ौत, शिकारपुर, खुर्जा (यूपी) के आसपास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश के साथ भारी बारिश की संभावना है ।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here