[ad_1]
'हिंदी हैं हम' शब्द श्रृंखला में आज का शब्द है- उदास, जिसका अर्थ है- जिसका चित्त किसी पदार्थ से दुखी होकर हट गया हो, विरक्त, दुखी, संजीदा। प्रस्तुत है भगवतीचरण वर्मा की कविता- दूर कहीं पर हास-विलास, दूर कहीं उत्सव-उल्लास
आज शाम है बहुत उदास
केवल मैं हूँ अपने पास ।
दूर कहीं पर हास-विलास
दूर कहीं उत्सव-उल्लास
दूर छिटक कर कहीं खो गया
मेरा चिर-संचित विश्वास ।
कुछ भूला सा और भ्रमा सा
केवल मैं हूँ अपने पास
एक धुन्ध में कुछ सहमी सी
आज शाम है बहुत उदास ।
एकाकीपन का एकान्त
कितना निष्प्रभ, कितना क्लान्त ।
थकी-थकी सी मेरी साँसें
पवन घुटन से भरा अशान्त,
ऐसा लगता अवरोधों से
यह अस्तित्व स्वयं आक्रान्त ।
अंधकार में खोया-खोया
एकाकीपन का एकान्त
मेरे आगे जो कुछ भी वह
कितना निष्प्रभ, कितना क्लान्त ।
उतर रहा तम का अम्बार
मेरे मन में व्यथा अपार ।
आगे पढ़ें
4 hours ago
[ad_2]
Source link