Home Sports उधार के बल्ले से ठोका शतक, कोच बना सारथी, अब IPL में मचा रहा धूम, नए ‘हिटमैन’ का तोड़ नहीं

उधार के बल्ले से ठोका शतक, कोच बना सारथी, अब IPL में मचा रहा धूम, नए ‘हिटमैन’ का तोड़ नहीं

0
उधार के बल्ले से ठोका शतक, कोच बना सारथी, अब IPL में मचा रहा धूम, नए ‘हिटमैन’ का तोड़ नहीं

[ad_1]

हाइलाइट्स

युवा खिलाड़ी ने आईपीएल में अपने प्रदर्शन से सबको प्रभावित किया है
बचपन के कोच के इस क्रिकेट करियर में बड़ा योगदान है

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग से निकलकर कई खिलाड़ी टीम इंडिया के लिए खेले हैं. ऐसे ही एक खिलाड़ी और तैयार हो रहा है. जो भविष्य में भारतीय क्रिकेट का सितारा हो सकता है. सुनील गावस्कर और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज भी इस बात को कह चुके हैं. ये क्रिकेटर कोई नहीं, रोहित के मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज तिलक वर्मा हैं. तिलक ने पिछले साल ही आईपीएल में डेब्यू किया था और पहले ही सीजन में 131 के स्ट्राइक रेट से 397 रन ठोके थे. इसके बाद ही गावस्कर और रोहित ने ये भविष्यवाणी कर दी थी कि तिलक जल्द भी भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में खेलते नजर आएंगे. तिलक वर्मा उसी राह पर बढ़ते दिख भी रहे.

तिलक वर्मा ने आईपीएल 2022 को जिस मोड़ पर खत्म किया था, 2023 में वहीं से शुरू किया. रॉय़ल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ जब रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन जैसे बल्लेबाज नाकाम रहे तो मुश्किल घड़ी में तिलक वर्मा ने ही मोर्चा संभाला और 46 गेंद में 84 रन ठोक डाले थे. तिलक की इस पारी को देखने के बाद उनके बचपन के कोच सलाम बायश काफी खुश हैं और उन्हें लगता है कि तिलक ने अगर ये फॉर्म आगे भी बरकरार रखा तो उनका भारत की तरफ से खेलने का सपना पूरा हो सकता है.

टेनिस बॉल से खेलते देख कोच ने पहचाना टैलेंट
तिलक वर्मा के क्रिकेट करियर में उनके बचपन के कोच सलाम बायश का बड़ा हाथ है. उन्होंने ही सबसे पहले तिलक के टैलेंट को पहचाना था. तब वो टेनिस बॉल से क्रिकेट खेल रहे थे और तिलक की बैटिंग देख ही कोच को उनमें बड़े बल्लेबाज की झलक दिख गई थी. इसके बाद उन्होंने इलेक्ट्रीशिय़न पिता से तिलक को अपनी क्रिकेट एकेडमी में भेजने की गुजारिश की. हालांकि, तिलक के पिता की आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं थी कि वो क्रिकेट कोचिंग का खर्चा उठा सकें. लेकिन, कोच सलाम बायश ने तिलक को रोज लाने और छोड़ने का वादा कर पिता को मना लिया और यहीं से तिलक के क्रिकेटर बनने की शुरुआत हुई

बाइक पर ही सो जाते थे तिलक
बचपन के कोच सलाम बायश ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया, “तिलक जहां रहता था, वहां से एकेडमी 40 किलोमीटर दूर थी. मैं उसे रोज सुबह 5 बजे बाइक से एकेडमी लेकर आता और फिर वापस छोड़ता था. सालो-साल ये सिलसिला चलता रहा. तिलक की उम्र ज्यादा नहीं थी. कई बार वो सुबह-सुबह बाइक पर ही सो जाता था. मैंने उसे कह रहा था कि मुझे कसकर पकड़ना. ताकि जैसे ही तुम्हारी पकड़ ढीली हो तो मैं समझ जाऊं कि तुम सो रहे हो. ऐसा कई महीनों तक चला. मैं उसे नींद से जगाने के लिए बाइक बीच में ही रोक देता था. फिर उसके मुंह पर पानी मारता.”

क्रिकेट के लिए छोड़ा एग्जाम, डेब्यू पर हासिल किया खास मुकाम, फिर हुई टीम से छुट्टी, पर IPL में लगा रहा आग

इलेक्ट्र्रीशियन पिता हुए पाई-पाई को मजबूर, तो कोच ने उठाया खर्चा, बेटा IPL में धो रहा, टीम इंडिया दूर नहीं

तिलक की अब टीम इंडिया पर नजर
कोच सलाम बायश की ट्रेनिंग असर नजर आने लगा. 4 साल बाद तिलक ने विजय मर्चेंट ट्रॉफी में हैदराबाद के लिए 900 रन ठोके. इसके बाद हैदराबाद की रणजी टीम के संभावितों में शामिल हुए और अगले ही साल 2019 में रणजी ट्रॉफी डेब्यू किया. 2022 में धमाकेदार आईपीएल डेब्यू किया और फिर इंडिया-ए की तरफ से खेलते हुए अपनी छाप छोड़ी. अब तिलक ने आईपीएल में इसी तरह का प्रदर्शन जारी रखा तो वो दिन दूर नहीं जब उनका भारत के लिए खेलने का सपना पूरा होगा.

Tags: IPL 2023, Mumbai indians, Rohit sharma

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here