[ad_1]
अभिनेत्री रश्मिका मंदाना की अगली फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब अभिनेत्री ने फैंस के साथ खुशखबरी साझा की है। ‘पुष्पा: द राइज’, ‘वरिसु’, ‘डियर कॉमरेड’ और ‘गुडबाय’ जैसी विभिन्न फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेरने के बाद अब रश्मिका ने अपनी नई फिल्म की घोषणा की है, जिसका शीर्षक है ‘रेनबो’। यह रश्मिका की पहली महिला केंद्रित फिल्म होगी। इस खबर के बाद से अब रश्मिका के फैंस बहुत खुश नजर आ रहे हैं।
फिल्म ‘रेनबो’ एक आकर्षक रोमांटिक ड्रामा है और इसका निर्माण ड्रीम वॉरियर्स पिक्चर्स ने किया है। फिल्म में रश्मिका मंदाना के साथ देव मोहन भी अहम भूमिका में हैं। रश्मिका ने हाल ही में दिए इंटरव्यू में फिल्म के बारे में बात की। अभिनेत्री ने कहा, ‘यह पहली बार है, जब मैं किसी महिला केंद्रित फिल्म में अभिनय कर रही हूं, जहां कहानी को एक लड़की के नजरिए से शूट किया गया है। मैं इस किरदार को जीवंत करने के लिए उत्साहित हूं। फिल्म मनोरंजक और रोमांचक है। फिल्म एक क्रेजी राइड होगी, इसलिए कमर कस लीजिए।’
[ad_2]
Source link