Home Breaking News पहले हफ्ते के कलेक्शन के मामले में यहां अटकी ‘भोला’, अजय देवगन की टॉप 10 लिस्ट से भी बाहर

पहले हफ्ते के कलेक्शन के मामले में यहां अटकी ‘भोला’, अजय देवगन की टॉप 10 लिस्ट से भी बाहर

0
पहले हफ्ते के कलेक्शन के मामले में यहां अटकी ‘भोला’, अजय देवगन की टॉप 10 लिस्ट से भी बाहर

[ad_1]

मिस्टर भरोसेमंद के रूप में मशहूर रहे अभिनेता अजय देवगन को अपने फैंस से मिला नया तमगा ’मास महाराजा’ टिकट खिड़की पर कमाल नहीं दिखा पाया है। बीते गुरुवार को रिलीज हुई उनकी नई फिल्म ‘भोला’ के अपनी रिलीज के सातवें दिन सवा चार करोड़ रुपये से साढ़े चार करोड़ रुपये के बीच कारोबार करने के आसार शुरुआती रुझानों से दिख रहे हैं और गुरुवार को भी अगर फिल्म अपना यही प्रदर्शन दोहराने में कामयाब हो जाए तो भी ये फिल्म अजय देवगन की अब तक रिलीज फिल्मों में पहले हफ्ते में सबसे बढ़िया प्रदर्शन करने वाली टॉप 10 फिल्मों में अपनी जगह बनाने से चूक जाएगी।

 



रिलीज के दिन से ही कमजोर

30 मार्च को रिलीज हुई फिल्म ‘भोला’ ने रिलीज के पहले ही दिन उम्मीद से कहीं कम सिर्फ 11.20 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म का कलेक्शन दूसरे दिन एकदम से डगमगाया और ये गिरकर 7.40 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। फिल्म ने शनिवार को खुद को संभाला और टिकट खिड़की पर फिल्म की पहले शनिवार को कमाई 12.20 करोड़ रुपये रही। संडे की एडवांस बुकिंग करा चुके लोगों और फिल्म के सोशल मीडिया प्रचार ने इसकी कमाई रविवार को 13.48 करोड़ रुपये तक पहुंचा दी। फिल्म का पहले वीकएंड का कलेक्शन इस तरह से 44.28 करोड़ रुपये ही हो पाया।


मंडे टेस्ट में फेल रही भोला

रिलीज के पहले सोमवार को फिल्म ‘भोला’ अपने पहले मंडे टेस्ट में बुरी तरह फेल रही। सोमवार को फिल्म का कलेक्शन 66 फीसदी गिरकर सिर्फ 4.50 करोड़ रुपये ही पाया। मंगलवार को फिल्म का कलेक्शन 4.80 करोड़ रुपये रहा और बुधवार की दोपहर बाद तक के शोज की बुकिंग के रुझान बताते हैं कि ये फिल्म सातवें दिन करीब सवा चार करोड़ रुपये कमा लेगी। अगर फिल्म अपना यही प्रदर्शन गुरुवार को भी बरकरार रख पाई तो भी फिल्म ‘भोला’ पहले हफ्ते में करीब 62 करोड़ रुपये कमाकर अजय देवगन की अब तक रिलीज हुई फिल्मों में 12वें या 13वें नंबर तक ही पहुंच पाएगी।

 


तानाजी’ सबसे कामयाब फिल्म

रिलीज के पहले हफ्ते में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली अजय देवगन की फिल्म अब तक ‘गोलमाल अगेन’ रही है जिसने साल 2017 में 136.07 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इस फिल्म का घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल कारोबार हालांकि 205.69 करोड़ रुपये ही रहा था। वहीं फिल्म के पहले हफ्ते की कमाई के मामले में नंबर दो पर मौजूद फिल्म ‘तानाजी’ ने पहले हफ्ते में 118.91 करोड़ रुपये ही कमाने के बावजूद घरेलू टिकट खिड़की पर 279.55 करोड़ रुपये बटोर लिए थे। अजय देवगन की किसी फिल्म की ये अब तक की सबसे ज्यादा घरेलू कमाई है। इस लिस्ट में 10वें नंबर पर मौजूद फिल्म ‘बादशाहो’ ने पहले हफ्ते में 64.14 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

यह भी पढ़ें-  Alka Yagnik: बीटीएस को ना पहचानना अलका याग्निक को पड़ा भारी, सोशल मीडिया पर यूजर्स ने लगाई क्लास

 


कहां चूके कहां हिट हुए अजय देवगन

अजय देवगन की पहले हफ्ते में 60 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में इस प्रकार हैं:

क्रमांक फिल्म                            पहले हफ्ते में कमाई (करोड़ रुपये में)
1 गोलमाल अगेन (2017)     136.07
2  तानाजी (2020)      118.91
3  सिंघम रिटर्न्स (2014)  112.59
4  दृश्यम 2 (2022)           104.56
5  टोटल धमाल (2019)   94.55
6 सन ऑफ सरदार (2012)   83.25
7  शिवाय (2016)                70.41
8  गंगूबाई काठियावाड़ी (2022)  68.93
9 बोल बच्चन (2012)      66.72
10 बादशाहो (2017)       64.14
11 रेड (2018)        63.05
12  गोलमाल 3 (2010)    62.19
13 दे दे प्यार दे (2019)   61.05


[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here