Home Breaking News DC VS GT IPL 2023: कार दुर्घटना के बाद पहली बार स्टेडियम पहुंचे ऋषभ पंत, देखें वीडियो

DC VS GT IPL 2023: कार दुर्घटना के बाद पहली बार स्टेडियम पहुंचे ऋषभ पंत, देखें वीडियो

0
DC VS GT IPL 2023: कार दुर्घटना के बाद पहली बार स्टेडियम पहुंचे ऋषभ पंत, देखें वीडियो

[ad_1]

आईपीएल के 16वें सीजन के सातवें मैच में दिल्ली कैपिटल्स के सामने गत चैंपियन गुजराट टाइटंस है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। यह मैच सिर्फ दिल्ली के फैंस के लिए नहीं बल्कि भारतीय क्रिकेट टीम के प्रशंसक के लिए भी खास है। भारतीय टीम के स्टार ऋषभ पंत पिछले साल हुई कार दुर्घटना के बाद पहली बार स्टेडियम पहुंचे हैं।



 पिछले साल दिसंबर महीने के अंत में उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई थी। इसके बाद उनकी कार में आग लग गई थी। हालांकि, पंत से इससे बाहर निकलने में सफल रहे थे। हादसे के बाद उन्हें कई सर्जरी करानी पड़ी हैं। उनके पैर में फ्रैक्चर हुआ था। इसे ठीक होने में समय लगेगा। पंत अभी भी किसी सहारे की मदद से ही चल पा रहे हैं।


सर्जरी के बाद पंत ने अपनी फोटो शेयर कर अपनी रिकवरी के बारे में बताया है। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें एक छड़ी के सहारे वह स्विमिंग पूल में चल रहे थे। पंत दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान थे। उनकी गैरमौजूदगी में डेविड वॉर्नर को टीम की कमान दी गई है। पंत के सम्मान में दिल्ली की टीम अपने डगआउट में उनकी जर्सी रखती है। यह जर्सी पूरे मैच के दौरान डगआउट में रहती है। 


डीडीसीए के संयुक्त सचिव राजन मनचंदा ने गुजरात और दिल्ली के मैच में पंत के आने की जानकारी दी थी। उन्होंने सोमवार (तीन अप्रैल) को समाचार एजेंसी एएनआई से कहा था, ”कल हमारे दर्शकों के लिए अच्छी खबर है। अपनी चोट के बावजूद, ऋषभ पंत अपनी टीम का समर्थन करने आ रहे हैं। वह दिल्ली के स्टार हैं। मुझे उम्मीद है कि दर्शक ताली बजाकर उनका स्वागत करेंगे, क्योंकि वह इस तरह की चोट के बावजूद अपने क्रिकेटरों के बीच आ रहे हैं।”




[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here