[ad_1]
नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2023) के छठे मैच में चेन्नई सुपर किंग्स सोमवार को 217 रनों के लक्ष्य क बचाव करने में सफल रही. अपनी महज तीन गेंदों की पारी में महेंद्र सिंह धोनी ने दो छक्के जड़ दिए. यही छक्के मैच का टर्निंग प्वाइंट भी बने. इसके साथ ही सीएसके ने विशाल लक्ष्य का बचाव करने के मामले में एक विशेष कीर्तिमान बना लिया है. चेन्नई की टीम ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच के दौरान 15वीं बार 200 प्लस का स्कोर डिफेंड किया. रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस इससे भी एक कदम आगे है.
सबसे ज्यादा बार 200 प्लस रन डिफेंड करने का रिकॉर्ड इससे पहले विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के नाम था. आरसीबी भी 15 बार 200 प्लस स्कोर को डिफेंड कर चुकी है. देखा जाए तो इस मामले में धोनी की टीम बैंगलोर से आगे ही है. 83 प्रतिशत मौकों पर चेन्नई अपने विशाल लक्ष्य को डिफेंड कर पाई है जबकि बैंगलोर 79 प्रतिशत बार ही ऐसा कर पाया है.
मुंबई का 100 प्रतिशत रिकॉर्ड
इस फेहरिस्त में यूं तो रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस तीसरे स्थान पर है लेकिन इसके बावजूद हिटमैन की टीम का रिकॉर्ड 100 प्रतिशत है. आईपीएल के दौरान अबतक 12 मौकों पर चेन्नई 200 प्लस स्कोर बना पाई है. हर बार मुंबई को जीत मिली है. कोई टीम इस मामले में मुंबई को परास्त नहीं कर पाया है.
लखनऊ सुपर जायंट्स 218 रनों के लक्ष्य के बावजूद भी चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 200 प्लस रन बनाने में कामयाब रही. हालांकि अंतिम मौके पर केएल राहुल की टीम की नैया पार नहीं लग पाई. महज 12 रन से उन्हें शिकस्त झेलनी पड़ी. अगर लखनऊ ये मैच जीत जाती तो आरसीबी अब भी इस मामले में नंबर-1 ही बनी रहती.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Indian premier league, IPL 2023, Ms dhoni, Mumbai indians, Rohit sharma
FIRST PUBLISHED : April 04, 2023, 15:40 IST
[ad_2]
Source link