Home Sports IPL से PCB परेशान, न्‍यूजीलैंड ने किया ऐलान, पाकिस्‍तान से दूर रहेंगे कीवी स्‍टार

IPL से PCB परेशान, न्‍यूजीलैंड ने किया ऐलान, पाकिस्‍तान से दूर रहेंगे कीवी स्‍टार

0
IPL से PCB परेशान, न्‍यूजीलैंड ने किया ऐलान, पाकिस्‍तान से दूर रहेंगे कीवी स्‍टार

[ad_1]

हाइलाइट्स

आईपीएल की कामयाबी से परेशान रहता है पाकिस्‍तान बोर्ड
स्‍टार खिलाड़ियों के ना होने से पीसीबी को हो सकता है नुकसान

नई दिल्‍ली. न्‍यूजीलैंड ने पाकिस्‍तान दौरे के लिए अपनी वनडे टीम का ऐलान कर दिया है. 5 मैचों की सीरीज का आगाज 26 अप्रैल से होगा. कीवी टीम की अगुआई टॉम लाथम करेंगे. न्‍यूजीलैंड के कई स्‍टार खिलाड़ी पाकिस्‍तान नहीं जाएंगे. इसकी वजह है आईपीएल. टिम साउथी, लॉकी फर्ग्‍यूसन, ग्‍लेन फिलिप्‍स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर और फिन एलेन इस लीग में खेलने की वजह से पाकिस्‍तान का टूर नहीं करेंगे. केन विलियम्‍सन भी आईपीएल में खेल रहे थे, लेकिन चोट लगने की वजह से वह पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं.

न्‍यूजीलैंड टीम में स्‍टार खिलाड़ियों के ना होने पर पाकिस्‍तान में स्‍टेडियम आने वाले दर्शकों की तादाद पर असर पड़ सकता है. कीवी टीम में टॉम लाथम के अलावा अनुभवी खिलाड़ी के तौर पर डैरिल मिचेल, मैट हेनरी, जेम्‍स नीशम, हेनरी निकोल्‍स और ईश सोढ़ी का नाम शामिल है. 15 सदस्‍यीय टीम में 2 नए चेहरों बेन लिस्‍टर और कोल मैकोनकी को भी जगह दी गई है. उम्‍मीद की जा रही है कि इन दोनों खिलाड़‍ियों को पाकिस्‍तान में इंटरनेशनल डेब्‍यू करने का मौका मिलेगा.

‘वर्ल्‍ड कप की तैयारी का मिलेगा मौका’
टीम के ऐलान के बाद न्‍यूजीलैंड के हेड कोच गैरी स्‍टीड ने कहा कि हमने घर और बाहर सीमित ओवर क्रिकेट में पाकिस्‍तान के खिलाफ कई शानदार मैच खेले. वो एक कड़ी टीम है. इस साल भारत में वनडे वर्ल्‍ड कप होना है और इस सीरीज के जरिए खिलाड़‍ियों को तैयारी करने में काफी मदद मिलेगी. न्‍यूजीलैंड और पाकिस्‍तान के बीच वनडे के बाद 5 टी20 मैचों की सीरीज भी खेली जाएगी.

बाबर आजम IPL के बीच धोनी-कोहली पर पड़ेंगे भारी, वर्ल्ड रिकॉर्ड से चंद कदम दूर, 4 नए कीर्तिमान भी बनाएंगे

Lucknow Super Giants को मिली हार, गंभीर के चेहेरे का बदला रंग, कप्‍तान पर भड़क गए थे गौतम

न्‍यूजीलैंड की वनडे टीम : टॉम लाथम (कप्‍तान), टॉम ब्‍लंडेल, चाड बोव्‍स, मैट हेनरी, बेन लिस्‍टर, कोल मैकोनकी, एडम मिलने, डैरिल मिचेल, जेम्‍स नीशम, हेनरी निकोल्‍स, रचिन रवींद्र, हेनरी शिपले, ईश सोढ़ी, ब्‍लेयर टिकनर और विल यंग.

Tags: IPL 2023, New Zealand cricket, Pakistan vs New Zealand, Pcb

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here