[ad_1]

धोनी की टीम ने गंभीर की टीम को हराया
– फोटो : IPL/BCCI
विस्तार
करीब चार साल होम ग्राउंड पर खेल रही चेन्नई सुपर किंग्स ने चेपक स्टेडियम में जबरदस्त वापसी की। गुजरात टाइंटस के खिलाफ पहला मैच गंवाने के बाद चेन्नई ने अपने दूसरे मैच में लखनऊ सुपरजाएंट्स को 12 रन से हरा दिया। ऋतुराज गायकवाड़ और डेवोन कॉनवे की तूफानी पारी की बदौलत चेन्नई ने 217 रन बनाए थे। जवाब में लखनऊ की टीम 205 रन ही बना सकी। हालांकि, मैच धोनी और राहुल की कप्तानी वाली टीमों के बीच हुआ, लेकिन सोशल मीडिया पर ट्रोल लखनऊ सुपरजाएंट्स के मेंटर गौतम गंभीर हो गए।
[ad_2]
Source link