[ad_1]

तेज गेंदबाजों को समझाते धोनी
– फोटो : IPL/BCCI
विस्तार
आईपीएल 2023 के छठे मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने लखनऊ सुपरजाएंट्स को 12 रन से हरा दिया। 20 ओवर में सात विकेट पर 217 रन बनाने के बावजूद चेन्नई की टीम बड़े अंतर से नहीं जीत सकी और लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ ने भी 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 205 रन बना दिए थे। चेन्नई के तेज गेंदबाजों ने काफी रन लुटाए। इनमें नो बॉल-वाइड का भी काफी योगदान रहा। चेन्नई के गेंदबाजों ने 13 वाइड और तीन नो बॉल फेंकीं। तीनों नो बॉल चेन्नई के इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर मैदान पर आए तुषार देशपांडे ने फेंकीं। इन एक्स्ट्रा रनों से नाराज धोनी ने सीएसके की कप्तानी छोड़ने की चेतावनी दे दी है।
[ad_2]
Source link