[ad_1]
हाइलाइट्स
लखनऊ को दूसरे मैच में हार का सामना करना पड़ा
चेन्नई सुपर किंग्स ने 12 रन से दी शिकस्त
नई दिल्ली. चेन्नई सुपर किंग्स से मिले 217 रन के टारगेट के जवाब में लखनऊ सुपर जायंट्स के ओपनर कायल मेयर्स ने कप्तान केएल राहुल के साथ मिलकर टीम को तूफानी शुरुआत दी. मेयर्स की आतिशी बैटिंग से टीम ने महज 5.3 ओवर में 79 रन बना लिए. इस स्कोर पर कायल मेयर्स के आउट होते ही लखनऊ ने एक के बाद एक विकेट गंवाए. आखिर में टीम लक्ष्य से 12 रन दूर रह गई. कायल मेयर्स की शॉट पर लाजवाब हो रहे एलएसजी के मेंटर गौतम गंभीर के चेहेरे के हाव-भाव मैच के आखिरी ओवरों में पूरी तरह बदल चुके थे.
ईंट का जवाब पत्थर से देने में माहिर टीम इंडिया के पूर्व ओपनर गौतम गंभीर का बल्ला मैदान में जितना बोलता था, उतनी ही तेज उनकी जुबान भी चलती है. गंभीर उन खिलाड़ियों की फेहरिस्त में शामिल रहे हैं, जिन्हें स्लेजिंग करना पसंद है. पाकिस्तानी हो या ऑस्ट्रेलिया, लगभग हर टीम गौतम गंभीर के बैट के साथ ही उनकी जुबान की धार देख चुकी है. एक इंटरव्यू में लखनऊ सुपर जायंट्स के मेंटर गौतम गंभीर ने स्लेजिंग को लेकर कई खुलासे किए.
स्लेजिंग के उस्ताद को भी नहीं बख्शा
गौतम गंभीर ने बताया कि हरभजन सिंह भी स्लेजिंग बहुत आगे रहते थे. गौतम के मुताबिक, पंजाबी में स्लेजिंग करने का अपना ही मजा है. पंजाबी में एक दो शब्दों में ही स्लेजिंग पूरी हो जाती है, उसके बाद समझ नहीं आता कि कौन से वर्ड बोलें. पंजाबी में स्लेजिंग के वो शब्द इतने हैवी होते हैं कि उसके बाद कुछ कहने की जरूरत ही नहीं पड़ती है. गौतम गंभीर ने आगे कहा कि यूं तो उन्होंने कई खिलाड़ियों को स्लेज किया पर ऑस्ट्रेलिया के ग्रेट लेग स्पिनर रहे शेन वॉर्न को स्लेज करने का आनंद ही कुछ और होता था.
गंभीर ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मुझे कभी शेन वॉर्न का सामना करने का अवसर नहीं मिला, पर आइपीएल ने उनके साथ खेलने का मौका दिया. हम लीग में एक दूसरे के खिलाफ खेले हैं. गौतम गंभीर ने कबूला कि उन्होंने आइपीएल के दौरान शेन वॉर्न को बहुत स्लेज किया था. गंभीर के मुताबिक, उन्होंने एक मैच के दौरान शेन वॉर्न से कहा था कि अगली बार सही इंसान को अपना मैसेज देना. बता दें कि दिवंगत लेग स्पिनर शेन वॉर्न भी स्लेजिंग के उस्ताद माने जाते थे. आईपीएल के पहले सीजन में वॉर्न राजस्थान रॉयल्स के कप्तान थे
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Gautam gambhir, IPL 2023, Lucknow Super Giants, Shane warne
FIRST PUBLISHED : April 04, 2023, 12:27 IST
[ad_2]
Source link