Home Sports क्या 18000 रन बनाने वाले बैटर को संजू सैमसन देंगे मौका? ठोक चुका है 45 शतक, पिछले मैच में बैठा था बाहर

क्या 18000 रन बनाने वाले बैटर को संजू सैमसन देंगे मौका? ठोक चुका है 45 शतक, पिछले मैच में बैठा था बाहर

0
क्या 18000 रन बनाने वाले बैटर को संजू सैमसन देंगे मौका? ठोक चुका है 45 शतक, पिछले मैच में बैठा था बाहर

[ad_1]

हाइलाइट्स

18000 रन बनाने वाला खिलाड़ी बैठा है टीम से बाहर
क्या संजू सैमसन पंजाब के खिलाफ देंगे मौका?

नई दिल्ली. आईपीएल 2023 (IPL2023) का आठवां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा. दोनों ही टीमें अपना पिछला मुकाबला जीतकर आ रही है. पंजाब में केकेआर पर जीत दर्ज की थी, तो वहीं राजस्थान ने हैदराबाद को बुरी तरह हराया था. आज 4 अप्रैल का यह मुकाबला गुवाहाटी के बरसपारा स्टेडियम में खेला जाएगा. रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने पिछले मुकाबले में इंटरनेशनल क्रिकेट में 18000 रन बनाने वाले खिलाड़ी को मौका नहीं दिया था. क्या आज इस दिग्गज को मौका मिल सकेगा?

हम बात कर रहे इंग्लैंड के दिग्गज खिलाड़ी जो रूट के बार में. जो रूट को आईपीएल में अभी तक एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला है. रूट ने अपने करियर में 18 हजार से भी ज्यादा रन बनाए हैं. उन्होंने टेस्ट में 10948 , वनडे में 6207 तो वहीं टी20 में 893 रन बनाए हैं. इन तीनों फॉर्मेट्स को मिलाकर उनके नाम 45 शतक हैं.

राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स की भिड़त आज, देखें हेड टू हेड रिकॉर्ड, ऐसी हो सकती है संभावित प्लेइंग-XI

ऑक्शन में नहीं मिल रहा था कोई खरीददार
जो रूट को आईपीएल ऑक्शन में कोई खरीददार नहीं मिल रहा था. पहले राउंड में उनपर किसी भी टीम ने दिलचस्पी नहीं दिखाई. उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने अगले राउंड में सिर्फ 1 करोड़ रुपए की बेस प्राइस पर खरीदा. जो रूट पहली बार आईपीएल ऑक्शन का हिस्सा थे.

5 गेंदबाज, जिन्होंने IPL में फेंकी हैं सबसे ज्यादा नो बॉल, लिस्ट में सभी एशियाई, 1 नाम पर नहीं होगा यकीन

क्या सैमसन देंगे मौका?

संजू सैमसन ने रूट को पिछले मुकाबले में मौका नहीं दिया था. रूट ज्यादातर मिडिल ओवरों में बैटिंग करने के लिए जाने जाते हैं. हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में राजस्थान का मिडिल ऑर्डर फ्लॉप रहा था. देवदत्त पद्दीकल ने 2 तो वहीं रियान पराग ने 7 रन बनाए थे. संजू सैमसन किसी एक विदेशी खिलाड़ी को बाहर कर इन 2 खिलाड़ियों में से किसी एक की जगह रूट को मौका दे सकते हैं.

Tags: Joe Root, Punjab Kings, Rajasthan Royals, Sanju Samson

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here