[ad_1]
नई दिल्ली. महेंद्र सिंह धोनी 41 साल के हैं और जुलाई में 42 साल के हो जाएंगे, लेकिन वह अभी भी पुराने वाले धोनी हैं. इस बात का सबूत वह समय-समय पर देते ही रहते हैं. चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान को आईपीएल 2023 में अब तक दो मैचों में ज्यादा बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला, लेकिन जो 10 गेंदे उन्होंने खेली, उसमें धोनी ने अपना विस्फोटक बैटिंग की झलक दिखा दी है. शुरुआती दो मैचों में ही सीएसके कप्तान आईपीएल में 5000 रन का आंकड़ा छू लिया है. हाल ही में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ दो छक्के जड़कर धोनी इस मुकाम को छून वाले छठे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. धोनी की बल्लेबाजी और उनकी इस उपलब्धि के बाद पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर राशिद लतीफ ने धोनी की प्रशंसा की और उन्हें क्रिकेट इतिहास में सबसे महान भारतीय कप्तान बताया.
पिछले दो सीजन की तरह धोनी ने इस आईपीएल सीजन में एक्शन में आने में वक्त नहीं लगाया. सीजन के पहले मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ धोनी ने 7 गेंदों में नाबाद 14 रन बनाए. इसके बाद लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ धोनी आए और पहली दोनों गेंदों पर लगातार दो छक्के मार्क वुड को जड़ दिए. 40 से ज्यादा की उम्र में धोनी की ऐसी फॉर्म ने हर किसी को हैरान कर दिया. इस उम्र में धोनी के बैटिंग स्टाइल में कोई बदलाव नहीं आया है. धोनी आईपीएल में अबतक 232 छक्के जड़ चुके हैं. राशिद लतीफ को यूट्यूब चैनल के शो पर जब नौमान नियाज ने ’41 साल के युवा’ धोनी पर अपने विचार रखने को कहा तो उन्होंने जमकर तारीफ की.
राशिद लतीफ ने कहा, ”उन्होंने अकेले आईपीएल में 5000 रन बनाए हैं. धोनी का हमेशा एक गोल्डन टेंपलेट रहा है. उनका इतिहास सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा- भारत के लिए, विश्व क्रिकेट के लिए. आप और हम जो चाहें कह सकते हैं लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा. वह अब तक के सबसे महान भारतीय कप्तान हैं, और एक विकेटकीपर बल्लेबाज भी हैं. इसमें कोई शक नहीं है.”
पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर ने आगे कहा, ”देखिए, उन्होंने किस तरह से बल्लेबाजी की. उन्होंने सिर्फ 2-3 गेंदों का सामना किया और दिखा दिया कि वह हमेशा क्या करने में सक्षम हैं. वह सबसे मशहूर खिलाड़ी हैं. हमने सचिन तेंदुलकर, सुनील गावस्कर, यहां तक कि विराट कोहली को भी देखा है. लेकिन धोनी, और जिस तरह से वह मैदान पर खुद को संचालित करते हैं और जो उनके पास है, उसमें एक अलग ही जोश और तेजी है. यह असाधारण है.”
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Chennai super kings, Csk, IPL 2023, Ms dhoni, Pakistani cricketer
FIRST PUBLISHED : April 05, 2023, 19:57 IST
[ad_2]
Source link