Home Breaking News प्राइवेट वीडियो लीक करने का किच्चा सुदीप को मिला धमकी भरा लेटर, एक्टर बोले- करारा जवाब दूंगा

प्राइवेट वीडियो लीक करने का किच्चा सुदीप को मिला धमकी भरा लेटर, एक्टर बोले- करारा जवाब दूंगा

0
प्राइवेट वीडियो लीक करने का किच्चा सुदीप को मिला धमकी भरा लेटर, एक्टर बोले- करारा जवाब दूंगा

[ad_1]

किच्चा सुदीप कन्नड़ इंडस्ट्री के जाने माने कलाकार हैं। उन्होंने तमाम फिल्मों में अभिनय किया है और इसी से अपनी एक अलग पहचान बनाई है। वहीं, उनके बीजेपी पार्टी में शामिल होने की खबरें सामने आ रही है, लेकिन इसी बीच एक्टर को एक धमकी भरा लेटर मिला है।



मैं जानता हूं यह लेटर किसने भेजा है-किच्चा

दरअसल, एक्टर ने बताया कि मुझे एक लेटर मिला है और मैं जानता हूं कि यह किसने भेजा है। उन्होंने कहा कि मैं जानता हूं कि ये इंडस्ट्री के ही किसी शख्स का काम है। मैं उन्हें करारा जवाब दूंगा। मैं उन लोगों के लिए काम करूंगा जो मेरे मुश्किल वक्त में मेरे साथ खड़े रहे हैं। 


पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई गई शिकायत

बुधवार के दिन एक्टर किच्चा के मैनेजर को एक लेटर मिला था। मैनेजर ने बताया कि उन्हें एक लेटर मिला है, जिसमें किच्चा के प्राइवेट वीडियो को सोशल मीडिया पर लीक करने की धमकी दी गई है। इस लेटर के मिलने के बाद उन्होंने पुत्तेनाहली पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाई है। इस शिकायत के बाद कर्नाटक पुलिस ने आईपीसी की धारा 120B, 506 और 504 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही मामले की कार्रवाई भी शुरू की जा चुकी है। 



बॉलीवुड फिल्मों में कर चुके हैं काम

आपको बता दें कि किच्चा एक बहुत बड़े कलाकार हैं। उन्होंने साउथ फिल्म इंडस्ट्री के अलावा बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है। उन्होंने सलमान खान की सुपरहिट फिल्म दबंग 3 में काम किया है। एक्टर को आखिरी बार बॉलीवुड में फिल्म कब्जा में देखा गया था। उसके बाद से वह कन्नड़ फिल्मों में ही नजर आ रहे हैं। वह अपनी फिल्म मक्खी के लिए काफी फेमस हैं। 

Mira Rajput: सोशल मीडिया पर छाई शाहिद कपूर की पत्नी मीरा की हमशक्ल, वीडियो देख आप भी खा जाएंगे धोखा




[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here