Home Sports मांकडिंग के घोर समर्थक आर अश्विन का डबल स्टैंडर्ड, बटलर को किया आउट, पर टीम इंडिया के साथी को छोड़ा, देखें VIDEO

मांकडिंग के घोर समर्थक आर अश्विन का डबल स्टैंडर्ड, बटलर को किया आउट, पर टीम इंडिया के साथी को छोड़ा, देखें VIDEO

0
मांकडिंग के घोर समर्थक आर अश्विन का डबल स्टैंडर्ड, बटलर को किया आउट, पर टीम इंडिया के साथी को छोड़ा, देखें VIDEO

[ad_1]

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग में किसी बॉलर के पास बैटर को आउट करने का मौका हो और वह ऐसा ना करे. वह बैटर को चेतावनी देकर बॉलिंग करने के लिए वापस लौट जाए. क्या आप ऐसे किसी दृश्य की कल्पना कर सकते हैं. रविचंद्रन अश्विन ने राजस्थान रॉयल्स बनाम पंजाब किंग्स के मुकाबले में ऐसा ही किया. उन्होंने बुधवार को हाथ आए मौके को जानबूझकर छोड़ दिया, जबकि वे पंजाब किंग्स के ओपनर को आउट कर सकते थे. इसके साथ ही चार साल पहले का वह मुकाबला याद आ गया जब आर अश्विन ने राजस्थान रॉयल्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबले में ही जोस बटलर को मांकडिंग कर आउट किया था.

आईपीएल 2023 का राजस्थान रॉयल्स बनाम पंजाब किंग्स का मुकाबला बुधवार को गुवाहाटी में खेला गया. इस मुकाबले में शिखर धवन की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स ने पहले बैटिंग करते हुए 4 विकेट पर 197 रन बनाए. पंजाब किंग्स की ओर से कप्तान शिखर धवन ने ही सबसे अधिक 86 रन बनाए. वे अंत तक आउट नहीं हुए.

पंजाब किंग्स की पारी के दौरान सातवें ओवर में एक मौका ऐसा आया जब रविचंद्रन अश्विन विरोधी कप्तान शिखर धवन को रन आउट (मांकडिंग) कर सकते थे. लेकिन अश्विन ने ऐसा नहीं किया. अश्विन ने जब शिखर धवन को मौका दिया तब वे 15 गेंद पर 15 रन बनाकर खेल रहे थे. धवन ने इसके बाद 41 और गेंदों का सामना किया और 86 रन की बेहतरीन पारी खेली. अश्विन ने 4 ओवर के स्पेल में 25 रन देकर एक विकेट झटका.

Tags: IPL 2023, Punjab Kings, R ashwin, Rajasthan Royals, Ravichandran ashwin, Shikhar dhawan



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here