[ad_1]
विद्या बालन हिंदी सिनेमा की वह अभिनेत्री हैं, जिनको अगर टैलेंट का खजाना कहें तो यह गलत नहीं होगा। अभिनेत्री अपनी फिल्म हिट कराने के लिए अकेली ही काफी हैं। अभिनेत्री अपने मुखर रवैये के लिए भी जानी जाती हैं। वह किसी भी बात का खुलकर जवाब देती हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया है कि कैसे इंडस्ट्री में शुरू में हमेशा अच्छा दिखने का दबाव उनपर रहता था, खासतौर से एयरपोर्ट पर।
हाल ही में एक्ट्रेस ने एक बातचीत में एयरपोर्ट लुक्स के बारे में बात की और कहा, ‘शुरुआत में हम सभी इस बात को लेकर बहुत सचेत रहते थे कि हमें क्या पहनना है और कैसे रहना है। अभिनेत्री ने आगे कहा, ‘जब मैं शूटिंग नहीं कर रही होती थी या कोई इवेंट नहीं होता था तो मेकअप की जरूरत नहीं पड़ती थी। इसलिए मैं ऐसे ही बाहर चली जाती थी, लेकिन फिर वेन्यू पर उतरते वक्त प्रे करती थी कि वहां कोई फोटोग्राफर न हो और जल्दी से मैं अपनी कार में चली जाती थी कि मुझे बिना मेकअप के कोई देख न ले।’
इसे भी पढ़ें- Abhishek-Aish: अभिषेक बच्चन-ऐश्वर्या राय के बीच कुछ भी ठीक नहीं? जानें क्यों उठ रही रिश्ते में दरार की अफवाह
विद्या ने आगे कहा, ‘उस वक्त मैं इन सब चीजों से काफी परेशान रहती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं है। मुझे ऐसा लगता है कि यह सब चीजें एक एक उम्र और अनुभव के साथ आती हैं। बाकी आपकी मर्जी है कि आप वैसे ही रहना चाहते हो या उन चीजों को छोड़ना चाहते हो।’
अभिनेत्री ने बॉलीवुड में मेल और फीमेल सितारों के असमान वेतन को लेकर भी अपने विचार साझा किए। अभिनेत्री ने कहा कि अब चीजें बदल रही हैं। बता दें कि पिछले दिनों अभिनेत्री ने उनके साथ हुए कास्टिंग काउच को लेकर भी खुलासा किया था। अभिनेत्री ने बताया था कि जब उन्होंने एक फिल्म साइन की थी तो उनको उस फिल्म के डायरेक्टर से मिलना था। विद्या ने उस डायरेक्टर को बता दिया कि वो एक ऐड शूट के लिए चेन्नई आ रही हैं, तो उनसे मिलेंगी। दोनों की मुलाकात एक कॉफी शॉप में हुई। मगर वो डायरेक्टर बार-बार उनसे उनके घर जाने के लिए कह रहा था।
बता दें कि विद्या ने इस बात का भी खुलासा किया था कि इंडस्ट्री में शुरू में उन्हें ‘मनहूस’ मान लिया गया था, क्योंकि उनकी एक के बाद एक फिल्में बॉक्स ऑफिस पर पिट रही थीं। इस मनहूस वाले टैग की वजह से भी उन्हें कई फिल्मों से निकाल दिया गया था।
[ad_2]
Source link