[ad_1]
हाइलाइट्स
सचिन तेंदुलकर के खिलाफ इंग्लैंड ने बुना था जाल
साथी खिलाड़ी के उकसाने पर सचिन कर बैठे गलती
नई दिल्ली. बात साल 2001 के इंग्लैंड के भारत दौरे की है. बैंगलोर टेस्ट के दौरान इंग्लिश कप्तान नासिर हुसैन ने सचिन तेंदुलकर के लिए खास रणनीति तैयार की. उन्होंने बाएं हाथ के स्पिनर एश्ले जाइल्स को जिम्मेदारी सौंपी कि वह सचिन के पैरों को टारगेट कर बॉल करें. जाइल्स ने ऐसा ही करना शुरू किया. इसका असर यह हुआ कि मास्टर ब्लास्टर का स्कोर काफी देर तक जस का तस बना रहा. दूसरे छोर पर खड़े वीरेंद्र सहवाग यह सब होता देख रहे थे.
कुछ ओवरों बाद वीरेंद्र सहवाग टहलते हुए सचिन तेंदुलकर के पास आए और कहा, पाजी, गेंद तो घूम रही नहीं. ज्यादातर तो एकदम सीधी निकल रही हैं. आप स्टेप आउट करो और कुछ गेंदों पर शॉट जमाओ. एक बार एश्ले को मार पड़नी शुरू हो जाएगी तो उसकी लय बिगड़ जाएगी और फिर सबकुछ आसान हो जाएगा.
सचिन ने सहवाग की बात को अनसुना कर दिया. वह अपनी रणनीति के हिसाब से जाइल्स का सामना करते रहे. वहीं, सहवाग भी सचिन के पीछे पड़ गए, वह जब भी उनके पास आते अपनी बात दोहराते. वीरेंद्र सहवाग के बार-बार कहने पर सचिन अपना इरादा बदलने को तैयार हो गए.
CSK का बॉलर विकेट लेते ही हो गया गंजा, फील्डर को पड़ने वाला था मुक्का, माफी मांग बचाई जान
आउट होते ही फेर लिया मुंह
सहवाग के कहने पर सचिन ने आखिर एक गेंद पर पैर क्रीज से बाहर निकाले, बदकिस्मती यह रही कि वह बॉल स्पिन हो गई और विकेटकीपर ने बगैर देरी किए गिल्लियां बिखेर दीं. सचिन तेंदुलकर 90 रन पर आउट होकर जाने लगे तो वीरेंद्र सहवाग ने ऐसा मुंह फेरा मानो वह उन्हें जानते तक ना हों. सहवाग को लग रहा था कि सचिन उनसे नाराज होंगे, इसलिए वह टी ब्रेक के दौरान ड्रेसिंग रूप में नहीं गए. वीरू अंपायर रूम में जाकर बैठ गए. जब सचिन को जब यह बात पता चली तो उन्होंने सहवाग को यह कहकर बुलवाया कि आ जाए ऊपर, मार नहीं पड़ेगी. तब जाकर वीरेंद्र सहवाग ड्रेसिंग रूम में गए.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Sachin tendulkar, Virendra sahwag
FIRST PUBLISHED : April 05, 2023, 13:31 IST
[ad_2]
Source link