Home Breaking News Kerala Train Fire: महाराष्ट्र के रत्नागिरी से पकड़ा गया ट्रेन में आग लगाकर तीन की जान लेने वाला, ATS ने दबोचा

Kerala Train Fire: महाराष्ट्र के रत्नागिरी से पकड़ा गया ट्रेन में आग लगाकर तीन की जान लेने वाला, ATS ने दबोचा

0
Kerala Train Fire: महाराष्ट्र के रत्नागिरी से पकड़ा गया ट्रेन में आग लगाकर तीन की जान लेने वाला, ATS ने दबोचा

[ad_1]

Kerala Train Fire Incident Police nabs suspect from Maharashtra Ratnagiri news and updates

प्रतीकात्मक
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केरल के कोझिकोड में ट्रेन के एक डिब्बे में आग लगाकर तीन लोगों की जान लेने वाले शख्स को महाराष्ट्र एटीएस ने पकड़ लिया है। बताया गया है कि आरोपी को महाराष्ट्र के रत्नागिरी से पकड़ा गया है। बताया गया है कि आरोपी की कस्टडी लेने के लिए केरल पुलिस की एक टीम भी रत्नागिरी पहुंच चुकी है। 

इससे पहले ट्रेन में आग लगाने के आरोपी की तलाश में रेलवे पुलिस के दो अधिकारी नोएडा भी पहुंचे थे। सूत्रों की मानें तो आरोपी नोएडा और हरियाणा का रहने वाला बताया जा रहा है। वहीं, एनआईए की टीम और आतंकवाद निरोधी दस्ता भी मामले की जांच में जुटे हैं। जांच टीम ने कल रेलवे ट्रैक के पास से एक बैग बरामद किया है। साथ ही पुलिस ने संदिग्ध का स्केच तैयार किया है।

यह है मामला

गौरतलब है, केरल में रविवार रात को कोझिकोड जिले के इलाथूर के पास एक अज्ञात व्यक्ति ने सहयात्री पर पेट्रोल छिड़क कर चलती ट्रेन में आग लगा दी थी। इस घटना में कुल तीन लोगों की मौत हुई, जिनमें एक मां-बेटी भी शामिल हैं। दोनों का शव एलाथुर रेलवे स्टेशन के करीब ट्रैक पर मिला था। इस घटना में करीब आठ लोग घायल भी हो गए थे, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना अलप्पुझा-कन्नूर मुख्य कार्यकारी एक्सप्रेस के डी1 डिब्बे में रात करीब 10 बजे हुई थी।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here