[ad_1]

निर्मला सीतारमण और पी चिदंबरम
– फोटो : amar ujala
विस्तार
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार अपने एक बयान में संसद में केंद्रीय बजट पर चर्चा ना होने पर नाराजगी जाहिर की थी। अब निर्मला सीतारमण के बयान पर पूर्व वित्त मंत्री पी.चिदंबरम ने पलटवार किया है और तंज कसा है। चिदंबरम ने आरोप लगाया है कि भारत के संसदीय इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि सत्ता पक्ष ने संसद में हंगामा किया और संसद की कार्यवाही नहीं चलने दी।
पी. चिदंबरम ने सरकार पर लगाए आरोप
पी. चिदंबरम ने ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘माननीय वित्त मंत्री कह रही हैं कि संसद में बजट पर कोई चर्चा नहीं हुई लेकिन बजट को बिना चर्चा के मंजूर करने के लिए कौन जिम्मेदार है? भारत के संसदीय इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि सत्ता पक्ष ने हंगामा किया और संसद में चर्चा नहीं होने दी।’ एक अन्य ट्वीट में पूर्व वित्त मंत्री ने लिखा कि ‘वर्ल्ड बैंक के अनुसार, मोदी सरकार की पांच साल (2019-24) की औसत विकास दर 4.08 प्रतिशत रहेगी। यहां तक कि कोरोना प्रभावित साल के बाद से लगातार वार्षिक विकास दर में गिरावट का रुझान दिख रहा है और सिर्फ सरकार ही विकास दर को लेकर शेखी बघार रही है।’
ये भी पढ़ें- P Chidambaram: ‘मुझे नहीं पता था सरकार इतनी कमजोर है…’, पी. चिदंबरम ने मोदी सरकार को दी चेतावनी
[ad_2]
Source link