[ad_1]

Shah Rasheed Ahmed Quadri
– फोटो : ANI
विस्तार
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से पद्मश्री प्राप्त करने वाले कर्नाटक के दिग्गज बिदरी शिल्प कलाकार शाह रशीद अहमद कादरी ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि उनका यह मानना गलत है कि भाजपा सरकार उन्हें इस प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान से सम्मानित नहीं करेगी। राष्ट्रपति भवन में पद्म पुरस्कार देने का समारोह समाप्त होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ पुरस्कार विजेताओं से बातचीत की।
जब मोदी ने कादरी को बधाई दी और हाथ मिलाया तो उन्होंने प्रधानमंत्री से कहा कि मैं यूपीए सरकार के दौरान पद्म पुरस्कार की उम्मीद कर रहा था, लेकिन मुझे यह नहीं मिला। जब आपकी सरकार आई तो मैंने सोचा कि अब भाजपा सरकार मुझे कोई पुरस्कार नहीं देगी,’ लेकिन आपने मुझे गलत साबित कर दिया है। मैं आपका तहेदिल से आभार व्यक्त करता हूं।
#WATCH | Shah Rasheed Ahmed Quadari, known for introducing many new patterns and designs in Bidri art, receives the Padma Shri from President Droupadi Murmu pic.twitter.com/1vAyYbJuuJ
— ANI (@ANI) April 5, 2023
[ad_2]
Source link