Home Sports कप्तान की गलती से हारा राजस्थान रॉयल्स, टीम में 4 ओपनर, फिर भी पुछल्ले बैटर से करा दी पारी की शुरुआत

कप्तान की गलती से हारा राजस्थान रॉयल्स, टीम में 4 ओपनर, फिर भी पुछल्ले बैटर से करा दी पारी की शुरुआत

0
कप्तान की गलती से हारा राजस्थान रॉयल्स, टीम में 4 ओपनर, फिर भी पुछल्ले बैटर से करा दी पारी की शुरुआत

[ad_1]

नई दिल्‍ली. आईपीएल 2023 के आठवें मुकाबले में राजस्‍थान रॉयल्‍स की टीम जीत के बेहद करीब आकर चूक गई. 198 रनों के विशाल लक्ष्‍य का पीछा कर रही संजू सैमसन की टीम ने जैसे तैसे 192 रन बना भी लिए थे लेकिन अंतिम पांच रन ना बना के कारण राजस्‍थान ने दो अंक प्राप्‍त करने का मौका गंवा दिया. यह मैच गुवाहाटी के बरसपारा स्‍टेडियम में खेला गया जो राजस्‍थान का होम ग्राउंड भी था. फैन्‍स को इस मैच में सबसे ज्‍यादा हैरानी रविचंद्रन अश्विन को ओपनिंग करते हुए देखकर हुई.

संजू सैमसन की ऐसी क्‍या थी मजबूरी?

हर कोई हैरान था कि आखिरी इस मैच में रविचंद्रन अश्विन ओपन करने के लिए क्‍यों आए हुए थे. अश्विन तो एक पुछल्‍ले बल्‍लेबाज हैं. एक स्‍पेशलिस्‍ट स्पिनर के तौर पर खेलने वाले अश्विन कई मौकों पर  अपनी बैटिंग के दम पर भी आईपीएल टीमों को जीत दिला चुके हैं. ऐसे में संजू सैमसन को ऐसी क्‍या मजबूरी पड़ी कि अश्विन से ओपनिंग करानी पड़ी. कप्‍तान संजू सैमसन की यही गलती टीम को करीबी हार के रूप में चुकानी पड़ी.

IPL 2023 में 4 युवा क्रिकेटर्स का जलवा, सभी अलग टीमों से, राहुल द्रविड़ चाह कर भी नहीं दे पाएंगे मौका, वजह ये नियम

अय्यर की जगह KKR ने धाकड़ बैटर को दी जगह, मिलेगी बेस प्राइज से डबल सैलरी!बटलर से है खास कनेक्‍शन

राजस्‍थान रॉयल्‍स में उपलब्‍ध चार ओपनर

यहां सबसे अहम सवाल यह भी है कि राजस्‍थान रॉयल्‍स फ्रेंचाइजी के प्‍लेइंग इलेवन में एक नहीं बल्कि चार ओपनिंग बैटर मौजूद हैं. यशस्‍वी जायसवाल और जोस बटलर के अलावा संजू सैमसन खुद भी एक ओपनिंग बैटर है. वहीं, अपनी पुरानी आईपीएल फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए देवदत्‍त पडिक्‍कल भी ओपनिंग ही किया करते थे. टॉप-2 में जगह उपलब्‍ध नहीं होने के कारण राजस्‍थान रॉयल्‍स में पडिक्‍कल नंबर-4 पर उतरते हैं.

अश्विन ने क्‍यों की ओपनिंग?

कप्‍तान संजू सैमसन ने अश्विन को ओपनिंग में क्‍यों भेजा इसका सही-सही जवाब तो किसी को भी नहीं मालूम हालांकि आईपीएल मैच के दौरान कमेंट्री कर रहे संजय मांजरेकर ने यह जरूर कहा था कि जोस बटलर अनइजी यानी रिलैक्‍स महसूस नहीं कर रहे थे शायद इसलिए अश्विन को ओपनिंग में भेजा गया. यह पहला मौका नहीं है जब अश्विन ने किसी आईपीएल मैच में ओपनिंग की हो. साल 2013 में वो चेन्‍नई सुपर किंग्‍स की तरफ से खेलते हुए भी ऐसा कर चुके हैं.

Tags: IPL 2023, Jos Buttler, Ravichandran ashwin, RR vs PBKS, Sanju Samson

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here