Home Sports क्रिकेटर जिन्‍होंने 2 बार रचाया ब्‍याह, दोनों बार टूटा रिश्‍ता! एक ने तो पत्‍नी से मारपीट में हवालात की खाई हवा

क्रिकेटर जिन्‍होंने 2 बार रचाया ब्‍याह, दोनों बार टूटा रिश्‍ता! एक ने तो पत्‍नी से मारपीट में हवालात की खाई हवा

0
क्रिकेटर जिन्‍होंने 2 बार रचाया ब्‍याह, दोनों बार टूटा रिश्‍ता! एक ने तो पत्‍नी से मारपीट में हवालात की खाई हवा

[ad_1]

Home / Photo /sports /mohammad azharuddin vinod kambli cricketer got married twice both time their marriage life could not succeed interesting love life

भारतीय क्रिकेटर्स की एक लंबी चौड़ी लिस्‍ट है जिन्‍होंने एक से ज्‍यादा बार शादी की है. युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह, अरुण लाल, मोहम्‍मद अजहरुद्दीन, विनोद कांबली, दिनेश कार्तिक ने एक से ज्‍यादा बार ब्‍याह रचाया. इस दौरान कुछ ऐसे भी क्रिकेटर हैं जिनकी शादी दोनों मौकों पर विफल रही.

01

नई दिल्‍ली. भारत में क्रिकेट को देखा नहीं जाता बल्कि पूजा जाता है. इस खेल की फैन फॉलोइंग इतनी बड़ी है कि बीसीसीआई भी मैच के प्रसारण अधिकार बेचकर खूब पैसा कमाती है. टीम इंडिया में ऐसे बहुत से क्रिकेटर हैं जिन्‍होंने लव मैरेज की है. इस बीच कुछ क्रिकेटर ऐसे भी हैं जिनकी एक से ज्‍यादा बार शादी हुई है. (BCCI)

02

टीम इंडिया में बहुत सारे क्रिकेटर हैं जिन्‍होंने बॉलीवुड बालाओं से शादी की. एक क्रिकेटर ने चीयर लीडर को जीवन साथी के रूप में चुना. आइये आज हम आपको दो ऐसे भारतीय क्रिकेटर्स की कहानी बताते है जिनकी दो शादियां हुई और दोनों ही शादियां फेल हो गई. एक पर तो पत्‍नी ने मारपीट का मुकदमा भी करवा दिया. (Prithvi Shaw/Instagram)

03

इस लिस्‍ट में पहला नाम मोहम्‍मद अजहरुद्दीन का है. भारतीय टीम के पूर्व कप्‍तान अपनी दो शादियों से ज्‍यादा मैच फिक्सिंग के आरोपों के चलते चर्चा में रहे. अजहर की पहली शादी साल 1987 में हुई थी. मूल रूप से हैदराबाद के रहने वाले पूर्व कप्‍तान ने नौरिन से निकाह किया था. (Mohammad Azharuddin Sangeeta Instagram)

04

अजहरुद्दीन ओर नौरिन की शादी नौ साल चली. इस शादी से अजहर के दो बेटे भी हैं. इसके बाद दोनों ने तलाक ले लिया. बताया जाता है कि तलाक से पहले ही अजहर की जिंदगी में बॉलीवुड एक्‍ट्रेस संगीता बिजलानी आ चुकी थी. दोनों का प्‍यार परवान चढ़ा. (Mohammad Azharuddin, Sangeeta Bijlani/Instagram)

05

मोहम्‍मद अजहरुद्दीन ने संगीता बिजलानी से शादी करने के लिए अपनी पहली पत्‍नी नौरिन को 1996 में तलाक दे दिया था. दोनों 14 साल साथ रहे. इसके बाद 2010 में पूर्व कप्‍तान और संगीता बिजलानी के तलाक की खबरें सामने आई.(AFP/Instagram)

06

विनोद काबली भी दो बार शादी करने वाले क्रिकेटर्स की लिस्‍ट में शामिल हैं. कांबली की पहली शादी साल 1998 में हुई थी. सचिन तेंदुलकर के इस बचपन के दोस्‍त की पहली पत्‍नी एक होटल में रिसेप्‍शनिस्‍ट का काम करने वाली नोएला से हुई थी. दोनों का प्‍यार परवान चढ़ा. हालांकि इसके बावजूद शादी का अंत सात साल बाद यानी 2005 में हो गया था. (Vinod Kambli/Instagram)

07

इसके बाद विनोद कांबली की दूसरी शादी एक मॉडल से हुई. फैशन इंडस्‍ट्री में काम करने वाली एंडिला हेविट के लिए तो कांबली धर्म परिवर्तन कर हिन्‍दू से ईसाई तक बन गए थे. कुछ दिनों पहले ही विनोद कांबली की दूसरी पत्‍नी ने उनपर मारपीट के संबंध में मुंबई के एक थाने में मुकदमा दर्ज कराया है. हालांकि अभी औपचारिक तौर पर दोनों का तलाक नहीं हुआ है. (Vinod Kamble Instagram)

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here