[ad_1]

CBI
– फोटो : Amar Ujala
विस्तार
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने करोड़ों रुपये के पशु तस्करी मामले की जांच के सिलसिले में शहर और जिलों में विभिन्न स्थानों पर सीमा शुल्क विभाग के तीन अधिकारियों के आवासों पर छापे मारे। एक वरिष्ठ अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि कोलकाता, मुर्शिदाबाद, बैरकपुर, नादिया, दक्षिण 24 परगना और उत्तर 24 परगना जिलों में सीमा शुल्क अधिकारियों के आवासों पर सीबीआई के तलाशी अभियान के दौरान कई दस्तावेज बरामद किए गए। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ दिनों में छापेमारी की गई। केंद्रीय जांच एजेंसी ने मवेशी तस्करी मामले में सोमवार को सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों को समन जारी किया था।
यह भी पढ़ें: West Bengal: पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग की एक कंपनी में लगी आग, चार दमकलों ने एक घंटे में पाया काबू
[ad_2]
Source link