[ad_1]

pm modi
– फोटो : ANI
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आज यानी छह अप्रैल को अपना स्थापना दिवस मना रही है। स्थापना दिवस के मौके पर एक सप्ताह के लिए विशेष कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें सेवा को प्रमुखता दी जाएगी। पार्टी इस दौरान केंद्र सरकार के द्वारा जारी की गई कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाएगी। लोगों तक अपनी बात पहुंचाने के लिए पार्टी अभी तक डिजिटल फॉर्मेट पर ज्यादा जोर देती थी, लेकिन इस बार वह पुराने तरीकों को भी खूब इस्तेमाल करेगी। इसमें वॉल राइटिंग करना और पोस्टर अभियान प्रमुख होंगे। पार्टी की स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश भर के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इसके बाद पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए पार्टी की बात लोगों तक पहुंचाएंगे।
ऐसी है भाजपा की तैयारी
सभी प्रदेशों में मुख्यमंत्री, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष और सांसद-विधायक अपने-अपने क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित कर पार्टी की नीतियों के बारे में लोगों को जानकारी देंगे। दिल्ली में सभी जिला, मंडल और बूथ समितियों के स्तर पर लगभग 14,000 स्थानों पर छोटे-बड़े स्थापना दिवस कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे। कार्यकर्ता सामूहिक रुप से प्रधानमंत्री मोदी का स्थापना दिवस संदेश सुनेंगे।
हर दिन नया कार्यक्रम
- सामाजिक न्याय सप्ताह के अंतर्गत 7 अप्रैल को भाजपा का युवा मोर्चा चिकित्सा शिविर एवं रोजगार परामर्श शिविर का आयोजन करेगा।
[ad_2]
Source link