[ad_1]
कैलाश कुमार
बोकारो. झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के द्वारा 6 अप्रैल से तीन ग्रुप में अंतर जिला सीनियर महिला क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है. बोकारो, रांची और जमशेदपुर में खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट का समापन 11 अप्रैल को होगा. ग्रुप ए में होने वाले सभी मैच बोकारो के सेक्टर चार स्थित बीएसएल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे.
ग्रुप ए में शामिल हजारीबाग, पश्चिम सिंहभूम, जामताड़ा और सिमडेगा की टीमों के बीच मैच खेले जाएंगे. वहीं, ग्रुप बी के सभी मैच रांची और ग्रुप सी के सारे मैच जमशेदपुर में खेले जाएंगे. टूर्नामेंट का फाइनल मैच राजधानी रांची में होगा.
गुरुवार को बोकारो में टूर्नामेंट का पहला मैच हजारीबाग और पश्चिम सिंहभूम के बीच खेला गया. इसमें हजारीबाग ने टॉस जीत कर पहले बैटिंग की और 32 ओवर में 62 रन बनाए. जवाब में पश्चिम सिंहभूम की टीम ने मात्र सात ओवर में एक विकेट खोकर जीत के लिए जरूरी रन बना लिये. इस मैच में पश्चिम सिंहभूम की रश्मि ने सर्वाधिक 28 रन बनाये. इस मैच की अंपायरिंग अजीत सिंह और रूपेश सिंह ने की.
विजेता टीम पश्चिम सिंहभूम की कैप्टन प्रियंका ने कहा कि हमारी टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया. हम ऐसे ही टीमवर्क के साथ आगे भी अपना बेस्ट देंगे. वहीं, हजारीबाग टीम की कप्तान मंजू ने कहा कि इस मैच में हुई कमियों को दूर कर के हम अगले मैच में बेहतर प्रदर्शन करेंगे.
टूर्नामेंट के पहले मैच में डीआरडीओ चरणजीत कौर, बोकारो क्रिकेट एसोसिएशन के सेक्रेटरी राजेश्वर सिंह दर्शक के रूप में स्टेडियम में मौजूद थे. शुक्रवार सात अप्रैल को अगला मैच जामताड़ा बनाम हजारीबाग के बीच खेला जाएगा.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Bokaro news, Jharkhand news, Sports news, Women cricket
FIRST PUBLISHED : April 06, 2023, 21:02 IST
[ad_2]
Source link