Home Breaking News Gujarat: अमित शाह ने भगवान हनुमान की 54 फीट ऊंची प्रतिमा का किया अनावरण, क्या है मंदिर की मान्यता?

Gujarat: अमित शाह ने भगवान हनुमान की 54 फीट ऊंची प्रतिमा का किया अनावरण, क्या है मंदिर की मान्यता?

0
Gujarat: अमित शाह ने भगवान हनुमान की 54 फीट ऊंची प्रतिमा का किया अनावरण, क्या है मंदिर की मान्यता?

[ad_1]

#WATCH | Union Home Minister Amit Shah unveils 54 feet tall statue of Lord Hanuman at Sarangpur temple in Botad district on Hanuman Jayanti pic.twitter.com/0IX4XCVKvA

— ANI (@ANI) April 6, 2023

 

क्या है मंदिर की मान्यता?

ऐसी मान्यता है कि यहां आने से लोगों को शनिदेव के प्रकोप से मुक्ति मिलती है। कहा जाता है कि बहुत पहले ऐसा समय था जब लोग शनिदेव का प्रकोप झेल रहे थे तब भक्तों ने हनुमान जी की आराधना की थी। जिसके बाद हनुमानजी ने लोगों को शनिदेव के प्रकोप से मुक्त कराया था।

ऐसी मान्यता है कि लोगों पर हो रहे शनिदेव के प्रकोप की वजह से हनुमान जी को गुस्सा आ गया था, जिसके बाद वह शनिदेव से युद्ध के लिए निकले थे, लेकिन जब शनिदेव को इस बात का पता चला तो वह इसका उपाय सोचने लगे। बजरंगबली से बचने के लिए शनिदेव ने एक स्त्री का रूप धारण कर लिया क्योंकि वह जानते थे कि हनुमान जी ब्रह्मचारी हैं तो वह स्त्री पर कभी हाथ नहीं उठाएंगे। लेकिन हनुमानजी ने शनिदेव को पहचान लिया। जिसके बाद शनिदेव हनुमान जी के चरणों में गिरकर माफी मांगने लगे तब बजरंगबली ने उन्हें अपने पैरों के नीचे रख लिया। तभी से कष्टभंजन हनुमान मंदिर में शनि देव स्त्री के रूप में बजरंगबली के पैरों के नीचे विराजमान हैं और इसी रूप में उनकी पूजा की जाती है।

हनुमान जयंती से पहले गृह मंत्रालय ने राज्यों को दिए सख्त निर्देश

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने हनुमान जन्मोत्सव को लेकर राज्यों को एडवाइजरी जारी की हैं। मंत्रालय ने सभी राज्यों से कहा है कि वह कानून व्यवस्था को बनाए रखें और त्योहार का शांतिपूर्ण ढंग से होना सुनिश्चित करें। गृह मंत्रालय ने राज्यों को निर्देश दिया है कि वे ऐसी घटनाओं की निगरानी रखें, जिनसे समाजिक सौहार्द बिगड़ने का खतरा पैदा हो। गृह मंत्रालय की यह एडवाइजरी राम नवमी के त्योहार पर कुछ राज्यों में हुई सांप्रदायिक हिंसा के बाद आई है। 

गृह मंत्री के कार्यालय ने ट्वीट किया, राज्य या केंद्रशासित प्रदेश की सरकारों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने, त्योहार के दौरान शांति कायम रखने और समाज में सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने की आशंका वाले हर प्रकार के कारणों या लोगों पर नजर रखने की जरूरत है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा कि हनुमान जयंती के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने में राज्य पुलिस की सहायता के लिए पश्चिम बंगाल में केंद्रीय बलों की तैनाती की गई है।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here